---Advertisement---

Ranveer Singh को मिली धमकी के क्या हैं मायने, किसी ने कहा मुंबई में माफिया गैंग की वापसी तो किसी ने जोड़ा ‘धुरंधर 2’ से कनेक्शन

Ranveer Singh: रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी मिली तो सोशल मीडिया पर अफरातफरी मच गई। जहां कुछ लोग यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मुंबई में माफिया गैंग की वापसी हो चुकी है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ट्रोल कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 11, 2026 10:35 पूर्वाह्न

Ranveer Singh
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh: बॉलीवुड में स्टारडम की बात करें तो फिलहाल रणवीर सिंह का नाम टॉप पर है जो एक के बाद एक हिट फिल्म से लगातार अपने फैंस के बीच चर्चा में बने हुए हैं। वहीं उनकी आखिरी फिल्म धुरंधर ने कुछ इस कदर कमाल किया है कि यह न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में अपना दबदबा दिखा रही है। इस सब के बीच रणवीर सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है उसने लोगों को हैरान कर दिया। दरअसल कहा जा रहा है कि व्हाट्सएप मैसेज के जरिए धुरंधर एक्टर को जान से मारने की धमकी मिली है जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Ranveer Singh को क्यों मिली है धमकी

Ranveer Singh received threat via WhatsApp, security stepped up outside his home: Mumbai Police.
byu/GiveMeSomeSunshine3 inBollyBlindsNGossip

रिपोर्ट्स की बात करें तो रणवीर सिंह को व्हाट्सएप मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई जिसके बाद पुलिस जांच में जुट चुकी है। आखिर इस धमकी बड़ी मैसेज की क्या मायने हैं और इसका कनेक्शन कहां से जुड़ा है इसकी जांच पड़ताल चालू है। वहीं धुरंधर एक्टर के घर के बाहर के सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है। कहा जा रहा है कि ऑडियो मैसेज के जरिए रणवीर से करोड़ों की डिमांड की गई है।

क्यों सोसाइटी मेंबर्स की है रणवीर सिंह से नाराजगी

वहीं यह भी कहां जा रहा है कि धुरंधर एक्टर जिस सोसाइटी में रहते हैं वहां क्योंकि बंदूकधारी और सिक्योरिटी को देखकर लोगों में खौफ का माहौल है जिसकी वजह से सोसायटी मेंबर्स पुलिस के पास पहुंचे हैं। कथित तौर पर धुरंधर एक्टर की तरफ से इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी और ना ही परमिशन लिया गया था।

क्यों लोग धुरंधर 2 और माफिया से जोड़ रहे कनेक्शन

इतना ही नहीं रणवीर सिंह को धुरंधर की सफलता के बाद मिली धमकी की वजह से सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। जहां हेटर्स यह कह रहे हैं कि धुरंधर 2 के लिए पीआर स्टंट है और अभी से शुरुआत हो चुकी है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका कहना है कि मुंबई में माफिया गैंग की वापसी हो चुकी है। कुछ लोग लॉरेंस बिश्नोई गैंग से इसका कनेक्शन जोड़ने लगे हैं। जान से मारने की धमकी उस समय चर्चा में है जब हाल ही में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई थी जिसमें 5 आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।

रणवीर सिंह के फैंस कर रहे हैं सलामती की दुआ

रणवीर सिंह धुरंधर की वजह से फिलहाल चर्चा में बने हुए हैं जिनका ग्रॉस कलेक्शन 1000 करोड़ से पार हो चुकी है तो वहीं पर्सनल लाइफ में अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण और बेटी दुआ सिंह पादुकोण के साथ एंजॉय कर रहे हैं। फैंस उनकी सलामती की दुआ करते हुए दिख रहे हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Krishi Thapanda

जून 26, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 7

जून 26, 2026

Shah Rukh Khan

जून 26, 2026