---Advertisement---

Animal: ‘हुआ मैं’ सॉन्ग में परिवार के सामने एक-दूसरे को चूमते दिखे रश्मिका-रणबीर, रोमांस से लगाई आग

Animal: रणबीर और रश्मिका की फिल्म 'एनिमल' का पहला रोमांटिक गाना 'हुआ मैं' रिलीज किया गया और इसे देखने के बाद फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। दोनों के बीच की सिजलिंग केमिस्ट्री किसी को भी इंप्रेस करने के लिए काफी है और खुलेआम वे रोमांटिक हो रहे हैं। यह गाना और इसका वीडियो वाकई काफी मजेदार है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 11, 2023 7:32 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Animal: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना फिलहाल अपनी फिल्म एनिमल को लेकर काफी चर्चा में है। इस फिल्म के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं अब इससे पहला गाना ‘हुआ मैं’ जारी कर दिया गया है। इसे देखने के बाद आप भी इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हो जाएंगे। इस गाने में रणबीर और रश्मिका के बीच जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है और दोनों एक दूसरे में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। वे एक दूसरे को प्यार करने में जरा भी नहीं है हिचकते हैं।

क्या खास है इस सॉन्ग में

जहां तक इस गाने की बात करें तो ‘हुआ मैं’ एक रोमांटिक सॉन्ग है जिसमें रणबीर और दीपिका एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। 2 मिनट 45 सेकंड के इस वीडियो में दोनों को दुनिया की खबर नहीं है और वह परिवार के सामने लिप लॉक करते हुए नजर आए। इस गाने की बात करें तो इसमें रश्मिका गीतांजलि के किरदार में नजर आ रही है जो रणबीर के साथ रिलेशनशिप में रहती है लेकिन परिवार को यह रिश्ता बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। वह उन्हें दूर करने की कोशिश करते हैं लेकिन वे अपने प्यार का इजहार लिप लॉक कर करते है। दोनों के बीच कई किसिंग सीन डाले गए हैं और अंत में यह भी दिखा कि वे परिवार से दूर शादी के बंधन में बंध जाते हैं।

यहां देखें Video:-

फिल्म को लेकर है जबरदस्त क्रेज

‘हुआ मैं’ गाने में रणबीर और रश्मिका का अंदाज वाकई काफी अलग है। गौरतलब है कि संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में रश्मिका और रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर का अंदाज और पोस्टर देख फैंस काफी एक्साइटेड हुए थे वहीं अब इसका पहला रोमांटिक गाना रिलीज होते ही खूब वायरल हो रहा है। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment