---Advertisement---

Animal: खतरनाक Trailer देख रुक जाएगी आपकी सांसें, अनिल और रणबीर कपूर पर भारी पड़े विलेन बने बॉबी!

Animal Trailer: रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का ट्रेलर जारी किया गया। चंद मिनट के इस ट्रेलर को फैंस से खूब प्यार मिल रहा है। कहने में दो राय नहीं है कि दोनों की जोड़ी और अनिल कपूर का अंदाज लोगों के बीच सुर्खियों में है। वे अपने अंदाज से फैंस का दिल जीतने में कामयाब हुए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 23, 2023 2:16 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Animal Trailer: तो फैंस का इंतजार हुआ खत्म। जी हां, रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर लगातार ट्रेंड बना है और फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे थे। अब ऐसे में मेकर्स ने 23 नवंबर को फैंस को खास तोहफा देते हुए नजर आए और इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर जारी किया है। अनिल कपूर, साउथ ब्यूटी रश्मिका और रणबीर कपूर की इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस ओवर एक्साइटेड हो गए हैं। इतना ही नहीं ट्विस्ट और टर्म से भरपूर इस ट्रेलर को देख लोग अभी से इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

यहां देखें Video:-

क्या है ट्रेलर में खास

टी-सीरीज यूट्यूब चैनल की तरफ से 3 मिनट 32 सेकंड के इस ट्रेलर को जारी किया गया है। हालांकि प्राइवेसी की वजह से आप इसे यूट्यूब पर ही देख सकते हैं। इस ट्रेलर में रणबीर कपूर और अनिल कपूर के बीच बाप बेटे की बॉन्डिंग काफी कॉम्प्लिकेटेड है। वहीं विलेन के किरदार में बॉबी देओल छा गए हैं। इस सबके परे रश्मिका और रणबीर पति-पत्नी के किरदार में नजर आने वाले हैं लेकिन अनिल संग रिलेशनशिप को लेकर दोनों के बीच बहस भी होती है। वहीं रणबीर कपूर का खूंखार अंदाज भी काफी अलग है।

सीबीएफसी ने दिया ए सर्टिफिकेट

इससे पहले जारी वीडियो और गानों में यह तो साफ है कि रणबीर और रश्मिका के बीच जबरदस्त रोमांस देखने को मिलेगा। वहीं इस सबके बीच एनिमल को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफसी ने ए सर्टिफिकेट दिया है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर लोग इसलिए भी एक्साइटेड हैं क्योंकि इसमें अनिल कपूर और रणबीर कपूर के बीच बाप और बेटे की बॉन्डिंग दिखाई गई है। वहीं दोनों के कॉम्प्लिकेटेड रिलेशन का आखिर क्या अंजाम होगा यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

‘सैम बहादुर’ से भिड़ेगी फिल्म

बताया जा रहा है कि 3 घंटे 21 मिनट की यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आएगी। फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें बॉबी देओल विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं यह 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की भिड़ंत बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ से होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026