---Advertisement---

Animal: क्यों A सर्टिफिकेट के बाद रणबीर-रश्मिका की फिल्म से हटाए गए ये 5 सीन, सेंसर बोर्ड ने बढ़ाई मेकर्स की टेंशन

Animal: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदांना की फिल्म 'एनिमल' को लेकर पिछले कुछ समय से जबरदस्त क्रेज है। इस फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से ए सर्टिफिकेट देकर मेकर्स को तगड़ा झटका दिया था। अब कहा जा रहा है कि फिल्म के 5 सीन को बदल गया है। आईए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 29, 2023 11:25 पूर्वाह्न

Animal
Follow Us
---Advertisement---

Animal: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल‘ फिलहाल खूब चर्चा में है। यह बात सच है कि फिल्म को लेकर आए दिन खबरें वायरल होती रहती है। वहीं फिल्म को ए सर्टिफिकेट देते हुए कई सींस पर सेंसर बोर्ड ने कैंची भी चला दी है। जी हां, रिपोर्ट्स की माने तो अब फिल्म में रश्मिका और रणबीर के बीच रोमांस नहीं देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह खबर चर्चा में है जहां यह बताया जा रहा है कि आखिर किन सीन्स पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है। वही फिल्म को नए जमाने का ‘कभी खुशी कभी गम’ भी बताया जा रहा है और फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है।

मेकर्स की बढ़ गई मुसीबत

यह बात सच है कि इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर को लेकर जबरदस्त क्रेज बरकरार है। वहीं बीते दिन फिल्म को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट दे दिया था। इतना ही नहीं इस सर्टिफिकेट के बाद भी एनिमल के कई सींस पर कैंची भी चलाई गई है जिसके बाद मार्क्स की टेंशन बढ़ गई है। यह बात सच है कि 5 सीन कट होने के बाद कहानी में कुछ तो मेकर्स को अलग करना पड़ेगा जहां दूसरी तरफ फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।

इन सीन पर चलाई गई कैंची

कहा जा रहा है कि सेंसर बोर्ड ने संदीप रेड्डी वांगा को फिल्म से रणबीर और रश्मिका के बीच क्लोज सीन को हटा देने के लिए कहा है। इसमें दोनों के बीच किसिंग सीन भी है। वहीं फिल्म में से एक शब्द ‘ब्लैक’ को हटवा दिया गया है और कई अपशब्द को भी हटाए गए हैं। फिल्म में सेंसर बोर्ड को कोई भी गाली या फिर ऐसा कुछ नहीं चाहिए जिसे लेकर बाद में फिल्म का विरोध हो। वहीं फिल्म से ‘कॉस्ट्यूम’ शब्द को बदलकर वस्त्र कर दिया गया है। फिल्म से ‘कभी नहीं’ और ‘क्या बोल रहे हो आप’ जैसे डायलॉग में भी बदलाव किया गया है। इतना ही नहीं ‘एनिमल’ में ‘नाटक’ शब्द को म्यूट किया गया है

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026