---Advertisement---

Anupam Kher का दीपिका पादुकोण की वजह से इस लीजेंडरी एक्टर संग हुआ था तकरार, जानिए सालों तक रही दूरियां कैसे मिटी

Anupam Kher: अनुपम खेर का 2020 में दीपिका पादुकोण मामले में बयान देना भारी पड़ा था और इस वजह से उनकी इंडस्ट्री में एक दोस्ती दांव पर लग गई थी। सालों बाद इस स्टार के साथ उनकी नाराजगी खत्म हुई है जिसका खुलासा उन्होंने इंटरव्यू में किया है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 30, 2025 10:55 पूर्वाह्न

Anupam Kher
Follow Us
---Advertisement---

Anupam Kher: बॉलीवुड इंडस्ट्री में जहां कुछ सितारों की दोस्ती तो कुछ की दुश्मनी लोगों के बीच काफी चर्चा में रही है। अगर दुश्मनी की बात करें तो अनुपम खेर का दीपिका पादुकोण की वजह से एक एक्टर के साथ काफी मनमुटाव हो गया था जिससे सालों बाद दूरियां कम हुई है। इस बारे में खुलासा उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में किया है। उन्होंने बताया कि उनके बीच सब ठीक है। जी हां, हम बात कर रहे हैं नसीरुद्दीन शाह की जिनके साथ साल 2020 में अनुपम खेर की बहस हो गई थी जब दीपिका पादुकोण जेएनयू पहुंची थी और उन्हें लेकर विवाद हुआ था। आइए जानते हैं कैसे नसीरुद्दीन और अनुपम के बीच सालों बीच दूरियां कम हुई।

सालों बाद नसीरुद्दीन संग दूरियां खत्म होने पर क्या बोले अनुपम खेर

अनफिल्टर्ड बाय समदिश के साथ इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए अनुपम खेर ने कहा है कि “मैं नसीरुद्दीन शाह की बहुत इज्जत करता हूं। हालांकि वह कभी-कभी मेरे बारे में कुछ भी बोल देते हैं। हम एचडी पाठक की श्रद्धांजलि के मौके पर मिले थे जहां उन्होंने मुझसे माफी मांगी और कहां सॉरी यार। उन्होंने मुझे गला लगाया क्योंकि मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं। अनुपम खेर ने इस दौरान नसरुद्दीन को अपना इंस्पिरेशन बताया और कहा कि वे कुछ भी बोल देते हैं लेकिन वह काफी टैलेंटेड एक्टर है। पैरेलल सिनेमा में वह सबसे बड़े स्टार है लेकिन उनके अंदर पता नहीं क्यों एक ऐसी कड़वाहट है जो कभी मुझ पर तो कभी दिलीप कुमार तो कभी राजेश खन्ना को निशाना बनाती है।”

अनुपम खेर को लेकर बेबाक हो गए थे नसीरुद्दीन

दरअसल नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर की विवाद की शुरुआत 2020 में हुई थी जब दीपिका पदुकोण जेएनयू में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच चुपचाप खड़ी रही थी। इस दौरान अनुपम खेर द्वारा सरकार की तरफ दिए गए बयान को लेकर नसीरुद्दीन शाह ने उन्हें चापलूस और जोकर कह दिया था। उन्होंने कहा था कि अनुपम खेर जैसे लोग बहुत ज्यादा बोलते हैं। ऐसे में उन्हें सीरियसली लेने की जरूरत नहीं है चापलूसी उनके खून में है।

नसीरुद्दीन शाह को लेकर क्या बोले थे Anupam Kher

वहीं नसीरुद्दीन शाह को जवाब देता हुए अनुपम खेर ने कहा था कि “इतनी सफलता पाने के बावजूद आपने पूरी जिंदगी फ्रस्ट्रेशन में बिताई है। अगर आप अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और विराट कोहली की बुराई कर सकते हैं, तो मुझे यकीन है कि मैं अच्छी कंपनी में हूं।”

वहीं लगभग 5 साल तक दोनों के बीच विवाद जारी रहा था और अब एक्टर ने बताया कि उनके बीच सभी नाराजगी खत्म हो चुकी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026