---Advertisement---

‘धुरंधर 2’ पर नकारात्मकता फैलाने वालों को Anupam Kher ने कहा फालतू और बेवकूफ, क्यों सिनेमा को बताया बिजनेस

Anupam Kher: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने वाले लोगों को जवाब देते हुए आखिर एक्टर ने ऐसा क्या कहा जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स और क्यों वह सुर्खियों में हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 31, 2026 12:14 अपराह्न

Anupam Kher
Follow Us
---Advertisement---

Anupam Kher: आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली धुरंधर 2 की सफलता को फिलहाल लोग काफी एंजॉय कर रहे हैं। रणवीर सिंह, आर माधवन और अर्जुन रामपाल ने फिल्म में कुछ इस तरह काम किया है कि हर स्टार की तारीफ हो रही है लेकिन सबके बीच कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। ऐसे में अनुपम खेर ने उन लोगों को जवाब दिया और इन्हें बेवकूफ के साथ-साथ फालतू बता दिया है। इतना ही नहीं लीजेंडरी एक्टर ने ऐसे लोगों को रेस्ट इन पीस कहा है। आइए जानते हैं धुरंधर 2 प्रोपेगेंडा बवाल के बीच आखिर अनुपम खेर ने क्या कह कर हेटर्स का मुंह बंद किया है।

Anupam Kher ने बेबाकी दिखाकर धुरंधर 2 हेटर्स को लेकर क्या कहा

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली 2026 में अनुपम खेर ने प्रोपेगैंडा कहने वाले दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमें उन लोगों को इग्नोर करना चाहिए जो सिनेमा को प्रोपेगैंडा फिल्में कह रहे हैं। हम उन पर बहुत ज़्यादा एनर्जी लगा रहे हैं, वे फालतू लोग हैं, वे इर्रेलेवेंट लोग हैं। चलो ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता का जश्न मनाते हैं, चलो धुरंधर की सफलता का जश्न मनाते हैं। लोग बेवकूफ नहीं हैं। लोग बेवकूफ नहीं हैं कि वे 12 बजे का शो, हाउसफुल देखने जा रहे हैं। जो लोग फिल्म इसलिए देखने जाते हैं क्योंकि उन्हें यह पसंद है। और मुझे लगता है कि हमें उन लोगों को रेस्ट इन पीस कहना चाहिए जो इसे एक तरह से प्रोपेगैंडा फिल्म कह रहे हैं।”

सिनेमा को लेकर क्या बोले अनुपम खेर

अनुपम खेर ने कहा कि “क्या सिनेमा लोगों को बदल सकता है, हां बदल सकता है। यह अंधेरे ऑडिटोरियम में बैठे लोगों पर निर्भर करता है, लेकिन यह एक बिज़नेस भी है। यह किसी भी दूसरे बिज़नेस की तरह है। बहुत से लोग चैनल को बिज़नेस की तरह चलाते हैं; वे सिर्फ़ कहानी बताने के लिए ऐसा नहीं करते। लेकिन अगर मैं कोई फ़िल्म देखने जा रहा हूँ, तो मुझे उससे कुछ मिल सकता है।”

अनुपम खेर ने जिस तरह से अपनी बेबाकी से धुरंधर 2 हेटर्स को जवाब दिया है वह तारीफ के काबिल है जहां आदित्य धर की रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म 1000 करोड़ के करीब कमाई कर चुकी है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

जुलाई 9, 2026

Alpha Box Office Collection Day 6

जुलाई 9, 2026

Hina Khan

जुलाई 9, 2026

Rajesh Sharma

जुलाई 9, 2026

Saif Ali Khan

जुलाई 9, 2026

Emmy Awards Nominations 2026

जुलाई 9, 2026