---Advertisement---

Anurag Dobhal की पत्नी रितिका चौहान ने पैसे और शोहरत को बताया ‘मोह माया’, विवाद के बीच इमोशनल पोस्ट में बयां किया दर्द

Anurag Dobhal: बिग बॉस 17 में नजर आए अनुराग की पत्नी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दर्द को बयां करती हुई नजर आई और इस दौरान उन्होंने धर्म और करमा को लेकर बात करती हुई दिखी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 13, 2026 1:03 अपराह्न

Anurag Dobhal
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dobhal: बिग बॉस 17 फेम फिलहाल जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं क्योंकि पारिवारिक क्लेश से तंग आकर कथित तौर पर उन्होंने अपनी जान लेने की कोशिश की। हाई स्पीड में गाड़ी दौड़ाकर सुसाइड करने की उनकी कोशिश तो नाकाम रो लेकिन सोशल मीडिया पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस सब के बीच एक बार फिर से 9 महीने की प्रेग्नेंट अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान ने पोस्ट कर लोगों को कुछ ऐसा कहती नजर आई जो निश्चित तौर पर उनके फैंस को इमोशनल कर रहा है। इस दौरान दीपिका ने अपने दर्द को बयां किया है।

रितिका चौहान ने करमा को लेकर किया इमोशनल पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TellyMasala (@tellymasala)

अनुराग डोभाल की पत्नी ने इंटरेस्ट स्टोरी पर कहा, “सोशल मीडिया पर हम जो कुछ भी देखते हैं वह सब सच नहीं होता। सोशल मीडिया तो बस एक ऐसी जगह है जहां कोई कुछ पोस्ट करता है दूसरे उस पर प्रतिक्रिया देते हैं और वह बात एक दो दिन तक चर्चा में रहती है फिर लोग आगे बढ़ जाते हैं। असल में जो बात मायने रखती है वह यह है कि आप सोशल मीडिया से पहले अपनी जिंदगी कैसे जीते हैं। आपका व्यवहार कैसा है। आपके मूल्य क्या है और आप हर रोज लोगों के साथ कैसा बर्ताव करते हैं। अपने दिल को साफ रखें। अच्छे काम करें लोगों को अपनी अच्छाई से आपको पहचान दे। आखिर में करमा को अपना काम करने दे।”

पैसे और शोहरत को लेकर Anurag Dobhal की पत्नी क्या बोली

इसके साथ ही रितिका चौहान ने एक और पोस्ट में कहा, “मेरे लिए बाकी सब कुछ सेकेंडरी है पैसे शोहरत जीवन की सुरक्षा यह सब बस मोह माया है। मेरे लिए जो सच में मायने रखता है वह है धर्म और कर्म। जीवन के आखिरी सांस तक में इसी रास्ते पर चलती रहूंगी। चाहे किसी को दिखे या नहीं दिखे मुझे दुनिया से किसी तरह की मान्यता या तारीफ की जरूरत नहीं है। मुझे खुद पर अपनी आत्मा पर और इस ब्रह्मांड पर भरोसा है मैं एक सीधी सी बात जानती हूं अच्छा करो।”

क्या है अनुराग डोभाल की कंट्रोवर्सी

अनुराग डोभाल के इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने ढाई घंटे का एक वीडियो जारी कर कहा था कि परिवार के द्वारा टॉर्चर किए जाने की वजह से वह अब जिंदा नहीं रह पाएंगे। कथित तौर पर उस वीडियो को आखिरी पैगाम बताया था। हालांकि इस सबके बीच गाड़ी को हाई स्पीड में भगाकर जान लेने की कोशिश के बाद वह अस्पताल में भर्ती हैं। भाई द्वारा आरोपों को बेबुनियाद बताए जाने के बाद रितिका चौहान ने अपनी दिल की बात कही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026