---Advertisement---

पारिवारिक क्लेश को लेकर Anurag Dobhal के भाई करेंगे हर हद पार, सच्चाई को लेकर इमोशनल फैंस से किया ये बड़ा वादा

Anurag Dobhal: अस्पताल में मौजूद यूट्यूबर के भाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुलेआम सच के लिए किसी भी हद तक जाने की बात की है। इसके साथ ही बताया बहुत जल्द सच का खुलासा करने वाले हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 10, 2026 3:06 अपराह्न

Anurag Dobhal
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dobhal: बिग बॉस 17 में अपनी उपस्थिति को लेकर चर्चा में रहने वाले पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिलहाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार विवादों में हैं। जहां हाई स्पीड में गाड़ी चला कर उन्होंने अपनी जान लेने की कोशिश की तो वहीं इस सबके बीच अब भाई ने उन्हें लेकर बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। इसके साथ ही अनुराग डोभाल के फैंस अब यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि आखिर इस विवाद में क्या अलग मोड देखने को मिलती है क्योंकि जाहिर तौर पर यूट्यूबर के पिता ने उनसे सभी रिश्ते तोड़ने का जिक्र किया था। इस सबके बीच भाई कमाल ने क्या कहा।

क्या इमोशनल होकर अनुराग डोभाल के फैंस कर रहे हैं सपोर्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TellyMasala (@tellymasala)

अनुराग डोभाल को लेकर भाई कमाल ने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। उन्होंने कहा, “अभी तक आप लोगों को बस इमोशनल करके सबसे दूर रखा गया जो कुछ हुआ उसका मुझे भी बुरा लगा है। मेरे माता-पिता को भी पर इससे वह झूठ सच नहीं हो जाता क्योंकि अभी तक जो भी आरोप मुझ पर, मेरी होने वाली वाइफ पर और मेरी मां बाप पर लगाया गया है उसका कोई भी सबूत नहीं दिया गया है। मैंने उस 2 घंटे की वीडियो के सारे सबूत अपने ब्रॉडकास्ट में डालें और जब दूसरी तरफ से कोई भी सबूत नहीं दिया गया तो एक ऐसा कदम उठाया गया जिसके कारण लोग सही और गलत को भूलकर बस इमोशनल में आकर सपोर्ट करने लगे।

Anurag Dobhal मामले में क्यों चुप थे भाई

इसके साथ ही अनुराग डोभाल के भाई ने यह भी कहा कि अभी तक मुझे लगाए गए एक भी आरोप का कोई प्रूफ दिया गया है। मैं चाहूंगा कि अगर मैं गलत हूं जैसा बताया जा रहा है तो उसका प्रूफ दिया जाए बाकी की बातें कल वीडियो में होगी। भगवान सच को नहीं छुपने देगा इतना मुझे भरोसा है। अगर मैं गलत तो मैं सजा के लिए तैयार हूं और अगर मैं सही तो मुझे इंसाफ भी अब वहीं लोग दिलवाएंगे जो अभी तक मुझे और मेरे मां पापा को गालियां दे रहे हैं। इसके साथी यह भी कहा गया कि मैं 2 दिन से इसलिए चुप था क्योंकि मेरा परिवार है जिसकी देखभाल करना मुझे पता है।

कानूनी तौर पर अनुराग डोभाल की बढ़ेगी मुसीबत

बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल के भाई ने यह भी कहा कि इसे पहले की देर हो जाए मुझे सच को सामने लाना होगा और मैं इसे कानूनी तौर पर भी लूंगा क्योंकि मुझे भारत के कानून पर पूरा भरोसा है। जो सच होगा वह सामने तो आकर ही रहेगा बात यहां सच की है और सच के लिए अगर मुझे किसी भी हद तक जाना पड़े जाऊंगा। अब ऐसे में अनुराग दोभाल के फैंस इस पर बातें बनाने लगे कि आखिर उनके भाई कौन से सबूत की बात कर रहे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026