---Advertisement---

Anurag Dobhal: जिंदगी से जंग के बीच यूट्यूबर के पिता को क्यों नहीं आया तरस, जायदाद से बेदखल करने की खबर ने फैंस को तोड़ा

Anurag Dobhal: क्या वाकई यूट्यूबर के पिता ने उन्हें जायदाद से बेदखल करके उनसे सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं। वायरल स्क्रीनशॉट ने लोगों को हैरान कर दिया है। आईए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 9, 2026 6:14 अपराह्न | Updated: मार्च 9, 2026 6:59 अपराह्न

Anurag Dobhal
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dobhal: बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल फिलहाल विवादों में है।जहां एक तरफ वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी पारिवारिक क्लेश कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस सबके बीच एक स्क्रीनशॉट पर उनके पिता ने उन्हें जायदाद से बेदखल कर दिया है। डोभाल के सपोर्ट में इंडस्ट्री के कई नाम नामी लोग सामने आए हैं और उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है लेकिन इस सबके बीच क्या वाकई अनुराग डोभाल के पिता ने अपने ही बच्चे को प्रॉपर्टी से किनारा कर दिया है।

Anurag Dobhal के पिता ने क्या कहा बेटे संग रिश्ते पर

दरअसल अगर रिपोर्ट्स की माने तो कहा जा रहा है कि अनुराग डोभाल के पिता ने एक अखबार में कानूनी नोटिस जारी किया है। इसमें साफ तौर पर कहा है कि अनुराग अब उनके परिवार का हिस्सा नहीं हैं। इसके साथ ही अगर भविष्य में इस तरह की हरकतें करते हैं तो उनके जिम्मेदार वे नहीं है हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है इसकी कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। आखिर यह कहां से वायरल हुई और क्या यह वाकई अनुराग डोभाल के पिता का बयान है।

अनुराग डोभाल ने पारिवारिक कलह का किया था बड़ा खुलासा

इसके साथ ही अनुराग डोभाल के पिता के मुताबिक उनका यूट्यूबर की पत्नी रितिका के साथ साथ भी कोई संबंध नहीं रहेगा और भविष्य में किसी भी लेनदेन के लिए वह जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। इस सब की शुरुआत तब हुई जब अनुराग डोभाल ने अपनी आखिरी वीडियो को जारी करते हुए कहा कि वह बहुत जल्द मर जाएंगे। इस वीडियो में उन्होंने अपने पारिवारिक कलह के बारे में सबके सामने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए बताया कि कैसे उनके माता-पिता ने उनसे बात करना बंद कर दिया और उनकी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया।

अनुराग डोभाल के भाई के पलटवार के बाद यूट्यूबर ने की सुसाइड की कोशिश

वहीं इसका पलटवार करते हुए यूट्यूबर के भाई ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी और इसे सिर्फ व्यूज पाने का ट्रिक बताया। इसके बाद अनुराग डोभाल को काफी ट्रोल किया जा रहा है। शनिवार को अनुराग ने हाई स्पीड में गाड़ी दौड़कर अपनी जान लेने की कोशिश की जिसके बाद वह आईसीयू में भर्ती है। वहीं न सबके बीच पिता द्वारा बेदखल की बातें निश्चित ही शॉकिंग है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akshay Kumar

सितम्बर 9, 2026

Nikki Tamboli

सितम्बर 8, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

सितम्बर 8, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 4

सितम्बर 8, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 25

सितम्बर 8, 2026

Akshay Kumar

सितम्बर 8, 2026