---Advertisement---

Anurag Dobhal: ‘मैं मर जाऊंगा…’ बिग बॉस फेम ने क्यों की आत्महत्या की कोशिश, 2 घंटे के वीडियो में रोते-बिलखते फैंस को दिया आखिरी पैगाम

Anurag Dobhal: बिग बॉस 17 में नजर आए अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी बात लोगों से कहते हुए नजर आए और इसे आखिरी पैगाम बताया है। आइए जानते हैं क्यों सुसाइड की कोशिश की और खुद को डिप्रेशन में बताकर लोगों को हैरान कर दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 5, 2026 1:04 अपराह्न | Updated: मार्च 8, 2026 1:28 अपराह्न

Anurag Dobhal
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dobhal: बिग बॉस 17 में नजर आए अनुराग डोभाल यानी यूके राइडर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो 2 घंटे 15 मिनट का है उन्होंने इसे यूट्यूब पर शेयर कर फैंस का दिल तोड़ दिया है। इस दौरान इसे अपना आखिरी वीडियो बताते हुए अनुराग डोभाल ने कहा कि वह मर जाएंगे लेकिन क्यों उन्होंने अपने फैंस का झटका दिया है। इसके साथ ही वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि वह सुसाइड की कोशिश कर चुके हैं। बिग बॉस फेम ने वीडियो में कहा कि वह जीना चाहते हैं लेकिन अब जी नहीं पाएंगे। आइए जानते हैं आखिर क्यों आखरी वीडियो बनाने में पर मजबूर हुए अनुराग डोभाल।

अनुराग डोभाल ने बचपन से टॉर्चर का किया जिक्र

यूट्यूब के वीडियो में अनुराग डोभाल कहते हैं पिछले कुछ साल में मेरी लाइफ इतनी चेंज हुई है कि मैं कभी सोचा भी नहीं था कि जिंदगी ऐसे पटक के छोड़ेगी। इस दौरान उन्होंने बताया कि 14 साल की उम्र में ब्रेन ट्यूमर का पता लगा, पढ़ाई को लेकर परिवार का दबाव जीने के बाद अपने सपनों को पूरा करने के लिए ट्यूशन का काम करना पड़ा।” वह कहते हैं कि मैं हमेशा अपने माता-पिता की जरूरत को अपनी जरूरत से ऊपर रखा। इस दौरान अनुराग कहते हैं कि मैं अपनी पत्नी रितिका से सोशल मीडिया के जरिए मिला था और 2 से 3 साल तक लगातार बात होने के बाद शादी करने का फैसला लिया पहले तो परिवार ने सपोर्ट नहीं किया।

अनुराग डोभाल ने फैमिली की कड़वी सच्चाई का किया खुलासा

अनुराधा डोभाल ने यह भी कहा कि शादी के 6 दिन पहले उन्होंने मेरी शादी में आने से मना कर दिया। बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल कहते हैं कि मेरे से हाथ जुड़वाएं पैर पकड़वाय मेरे से सॉरी बुलवाया गया। सभी रिलेटिव्स के सामने मां ने इस लेवल तक टॉर्चर किया कि बोला कि ना हम खुश रहेंगे ना तुझे खुश रहने देंगे। बिग बॉस देश ने बताया कि इंटर कास्ट मैरिज होने की वजह से उसके माता-पिता ने शादी को मानने से इनकार कर दिया और रितिका को घर में आने नहीं दिया। उसके बाद मैंने सुसाइड की कोशिश की।

अनुराग डोभाल ने इन्हें बताया मौत का जिम्मेदार

वीडियो में अनुराग डोभाल यह भी कहते हैं कि “मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी पापा कलम मेरा भाई और श्रेया है। मेरे पास कुछ भी करने के लिए नहीं रहा है मैं डिप्रेशन में हूं। मैं पिछले 5 दिन से कुछ भी नहीं खाया है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यह फिलिंग्स कैसे खत्म करें। इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा। मैं बस सोना चाहता हूं। दिमाग एकदम खत्म हो गया है। मैं मर जाऊंगा।” उन्होंने वीडियो के आगे सबूत के तौर पर रिकॉर्ड भी दिए हैं और बताया कि कैसे उनके भाई ने सोशल मीडिया पर उन्हें एक्सपोज करने की धमकी के साथ-साथ प्रॉपर्टी भी छीन ली है। उनके कुत्ते भी पास नहीं हैं।

पत्नी के लिए Anurag Dobhal ने कहीं ये बात

इसके साथ ही अनुराग डोभाल ने यह भी कहा कि “मेरे जाने के बाद श्रेया मम्मी पापा बहुत कुछ कह सकते हैं या झूठ भी बोल सकते हैं लेकिन मैं गलत नहीं था। रितिका बहुत से लोगों ने तुमसे झूठ बोला लेकिन मैं हमेशा तुमसे प्यार किया और तुम्हारे लिए सब कुछ किया। तुमने दूसरों पर भरोसा किया उनकी बातों पर यकीन किया गलत फैसले लिए और मुझे छोड़ दिया मैं अपने बच्चे से प्यार करता था और वही मेरी एक मात्र उम्मीद थी। काश तुमने मुझ पर भरोसा किया होता। काश तुमने दूसरे लोगों पर भरोसा ना किया होता। काश तुम मेरे साथ खड़ी होती तुम्हें कई ऐसे लोगों ने भड़काया जो सच में किसी के प्रति लॉयल नहीं थे। मेरे जाने के बाद कम से कम मेरे और मेरे बच्चे के लिए स्टैंड लो और सच बोलो।”

निश्चित तौर पर अनुराग डोभाल के इस वीडियो को उनके फैंस शेयर कर रहे हैं और उन्हें हिम्मत देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने लोगों को खौफ में डाल दिया है। गौरतलब है कि बीते साल अनुराग ने रितिका से शादी की थी और अपने पहले प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatehpur Viral Video

अप्रैल 20, 2026

Iron

अप्रैल 20, 2026

Pati Patni Aur Woh Do Teaser

अप्रैल 20, 2026

Viral Video

अप्रैल 20, 2026

Viral Video

अप्रैल 20, 2026

Namita Thapar

अप्रैल 20, 2026