DNP India Hindi

Anurag Kashyap ने ‘द केरल स्टोरी 2’ के फिल्ममेकर को बताया लालची और प्रोपेगेंडा, बीफ खिलाने के अंदाज पर किया कटाक्ष

Anurag Kashyap

Photo Credit- Google Anurag Kashyap

Anurag Kashyap: विपुल शाह की द केरल स्टोरी 2 पहले ही बवाल में फंसी हुई है। क्या यह फिल्म सिनेमाघर में रिलीज हो पाती है इस पर तो फिलहाल सस्पेंस बरकरार है लेकिन इस सबके बीच अनुराग कश्यप एक बार फिर से इस फिल्म को लेकर बेबाक हुए हैं। उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जो चर्चा में है। फिल्म को पूरी तरह से प्रोपेगेंडा बताते हुए फिल्म मेकर को लालची तक कहने में इस बात अनुराग कश्यप पीछे नहीं रहे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जहां अनुराग कश्यप द केरल स्टोरी 2 को लेकर कटाक्ष करने में पीछे नहीं रहे। बेबाकी जाहिर करते हुए दिखे हैं।

द केरल स्टोरी 2 पर बेबाकी दिखाकर अनुराग कश्यप ने लोगों को किया शॉक्ड

अनुराग कश्यप से जब यह पूछा जाता है कि उनका ‘द केरल स्टोरी 2’ पर क्या ख्याल है। ऐसे में अनुराग कश्यप कहते हैं, “यह एक बकवास प्रोपेगेंडा मूवी है। मूवी लोगों को बांटने और नफरत फैलाने की कोशिश करती है। जैसा फिल्म में बीफ खिला रहे हैं ऐसे तो खिचड़ी भी नहीं खिलाते।” जब पूछा जाता है कि तो इस तरह की फिल्में बनाने के पीछे की क्या वजह होगी। इस पर अनुराग कश्यप कहते हैं मुझे नहीं पता लेकिन वह यह सिर्फ पैसे के लिए करते हैं वह सिर्फ लोगों को खुश करना चाहते हैं।

Anurag Kashyap ने द केरल स्टोरी 2 फिल्ममेकर को कहा लालची

द केरल स्टोरी 2 को लेकर बात करते हुए अनुराग कश्यप यही नहीं रुकते हैं और वह कहते हैं, “बटवारा करना चाहते हैं। फिल्म मेकर लालची इंसान है। वह सिर्फ पैसा चाहता है।” द केरल स्टोरी 2 पर जिस तरह से अनुराग कश्यप ने रिएक्ट किया वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जहां कुछ लोग सपोर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अक्सर अपनी बेबाकी को लेकर चर्चा में रहने वाले अनुराग कश्यप एक बार फिर से बीफ पर टिप्पणी विवाद की शुरुआत कर दी है।

द केरल स्टोरी 2 को लेकर अनुराग कश्यप से पहले भी विवाद

जहां तक बात करें द केरल स्टोरी 2 की तो यह 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है। कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनने वाली विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म विवादों में है जहां धर्म परिवर्तन कर हिंदू महिलाओं को देश के अलग-अलग कोने से मुस्लिम युवकों द्वारा शादी किया जाता है। हालांकि टीजर और ट्रेलर देखने के बाद इस पर लोगों का गुस्सा देखा जा रहा है।

 

 

Exit mobile version