---Advertisement---

Anushka Sen: कोरिया में कैजुअल लुक से एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी, कूल है यह फैशन स्टेटमेंट

Anushka Sen: अनुष्का सेन किसी भी फैशन को ट्रेंड में लाना खूब जानती है और अगर कैजुअल लुक की बात हो तो वह कहर बरपाने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। फिलहाल एक्ट्रेस कोरिया में फैशन गोल देती हुई नजर आई और लोग उनके लुक की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: सितम्बर 26, 2023 12:49 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Anushka Sen: अगर चाइल्ड आर्टिस्ट की बात करें तो इसमें अनुष्का सेन का नाम टॉप पर है। अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती है और फैंस को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। अगर सिंप्लिसिटी और फैशन ट्रेंड की साथ में बात हो तो अनुष्का हर बार लोगों के बीच लाइमलाइट में होती है। किसी भी ड्रेस को किस तरह स्टाइलिश और खास लुक देना है यह अनुष्का बेहतर जानती है। यही वजह है कि पिछले कुछ समय में ही एक्ट्रेस फैशन दिवा बन गई है। दरअसल एक बार फिर अनुष्का चर्चा में है और वजह है फैशन।

क्रॉप टॉप में स्टाइलिश दिखीं अनुष्का

अनुष्का फिलहाल कोरिया में मस्ती कर रही है और इस दौरान अपने अलग-अलग लुक को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। वहीं फैंस के साथ अपने दो लुक को शेयर करते हुए उन्हें खास ट्रीट देती हुई नजर आई। एक बार फिर वह फैशन से लोगों का दिल जीत गई। कुल फैशन को किस तरह कैरी करना है यह अनुष्का बेहतर जानती हैं। अगर इस लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने क्रॉप टॉप के साथ फ्लेयर्ड जींस को कैरी किया है और उन्होंने इसे स्टाइलिश टच देते हुए सिंपल इयररिंग्स और गॉगल्स को चुना। एक्ट्रेस ओपन हेयर स्टाइल में काफी खूबसूरत नजर आ रही है। यह फैशन स्टेटमेंट काफी कूल है और यही वजह है कि विदेश में भी वह जलवा दिखाने में कामयाब रही।

वुलन टॉप को इस तरह किया स्टाइल

अनुष्का के दूसरे लुक की बात करें तो उन्होंने फ्लेयर्ड पैंट के साथ एक बार फिर फुल स्लीव्स क्रॉप वूलन टॉप को कैरी किया है। इस दौरान वह अपने लुक को काफी सिंपल टच दे रही है। एक्ट्रेस का यह कूल अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और यही वजह है की फैंस इसे देखकर खूब इंप्रेस कर रहे हैं। अगर आप भी विदेश या किसी जगह पर वेकेशन के लिए जा रही हैं तो कूल दिखने के लिए इस तरह खुद को स्टाइल कर सकती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का को लेकर यह खबर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है कि वह कोरियन ड्रामा में नजर आने वाली है। हालांकि इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Leave a Comment