---Advertisement---

आखिर Anushka Sharma कब करेंगी दूसरी प्रेगनेंसी की घोषणा, विराट संग इस तरह छिपाती दिखीं बेबी बंप

Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर पैरंट्स बनने वाले हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं और वह बेबी बंप को छुपाती हुई नजर आई है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार स्टार्स को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 10, 2023 10:50 पूर्वाह्न

ANUSHKA SHARMA
Follow Us
---Advertisement---

Anushka Sharma: पिछले कुछ समय से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लगातार दूसरी बार पैरंट्स बनने को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस सब के बीच अनुष्का को स्पॉट किया गया और सोशल मीडिया पर यूजर्स इस बात पर मुहर लगा रहे हैं कि 100 फीसदी एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट है। जी हां, दरअसल एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें अनुष्का अपने पति के हाथों में हाथ डाले हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके बेबी बंप की झलक देखने को मिली है।दरअसल इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि अनुष्का अपनी प्रेग्नेंसी छुपाने के लिए इस तरह की ड्रेस को कैरी कर रही हैं।

ओवर साईज शॉर्ट ड्रेस में नजर आई अनुष्का

एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे बेंगलुरु का बताया जा रहा है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली की हाथों को पकड़ कर होटल के कमरे में जा रही हैं। हाई सिक्योरिटी के बीच विराट और अनुष्का नजर आ रहे हैं लेकिन लोगों की निगाहें एक्ट्रेस की बेबी बंप पर है। दरअसल अनुष्का इस दौरान शॉर्ट ओवर साइज ड्रेस में नजर आ रही है। इसे वह फ्लैट मैचिंग सैंडल, मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट कर रही है। इस लुक को देखने के बाद लोग उम्मीद लगा रहे हैं कि शायद बेबी बंप छुपाने की अनुष्का की यह कोशिश है।

दूसरी बार गूंजेंगी किलकारियां

गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं 2 साल पहले उन्होंने अपनी बेटी बामिका का स्वागत किया। अब रयूमर्स यह है कि अनुष्का एक बार फिर मां बनने वाली है और उनके घर किलकारी गूंजने वाली है। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को फैंस से खूब बधाइयां भी मिल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026