---Advertisement---

विराट कोहली से पहले भी कई सितारों से दिल लगा चुकी हैं Anushka Sharma, लिस्ट देख पकड़ लेंगे सिर

Anushka Sharma: बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस में शुमार अनुष्का शर्मा को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह बात सच है कि उन्होंने इंडस्ट्री में कई फिल्में ऐसी दी है जो फैंस को काफी पसंद है। एक्ट्रेस निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चा में रही है और विराट संग शादी से पहले उनके कई लिंकअप्स की खबरें सामने आई थी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 1, 2023 3:30 पूर्वाह्न | Updated: मई 5, 2023 11:31 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इंडस्ट्री की खूबसूरत हसीनाओं की लिस्ट में शुमार है। अनुष्का 1 मई को अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस फिलहाल शादीशुदा जिंदगी को खूब एन्जॉय कर रही हैं लेकिन एक समय ऐसा था जब उनका नाम कई नामी सेलेब्स के साथ जुड़ा था। कई स्टार्स और क्रिकेटर के साथ नाम जुड़ने के बाद अनुष्का को विराट कोहली में अपना प्यार मिला और एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध गई। आज अनुष्का बेटी वामिका की मां बन चुकी हैं लेकिन एक समय था जब वह सीक्रेट डेटिंग को लेकर काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

जोहेब यूसुफ संग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में थी अनुष्का

मिली जानकारी के मुताबिक मॉडलिंग के दिनों में अनुष्का जोहेब यूसुफ को डेट करती थी। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। अनुष्का अपने पहले प्यार संग काफी खुश थी लेकिन बाद में लॉन्ग डिस्टेंस की वजह से एक्ट्रेस का यह रिश्ता करीब दो साल बाद टूट गया और यह कहानी अधूरी रह गई।

ये भी पढ़ें: Dunki में Shah Rukh Khan को देख फैंस के खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जल्द ये खतरनाक सीक्वेंस शूट करेंगे ‘किंग खान’

रणवीर सिंह से भी जुड़ा था नाम

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद करते हैं हालांकि कुछ रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि दोनों एक समय में डेट करते थे। इस बारे में ना रणवीर ने कभी कुछ कहा और ना ही अनुष्का ने लेकिन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री वाकई बहुत कुछ बयां कर रही थी। अनुष्का शर्मा कई बार रणवीर सिंह के साथ स्पॉट भी हो चुकी हैं। अब रणवीर और अनुष्का दोनों अलग-अलग पार्टनर संग शादीशुदा जिंदगी एंजॉय कर रही हैं।

रणबीर कपूर को भी डेट कर चुकी हैं अनुष्का

रणबीर कपूर बॉलीवुड के प्लेबॉय हैं जिनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है और इस लिस्ट में एक हसीना अनुष्का शर्मा भी है। अनुष्का और रणबीर ‘ए दिल है मुश्किल’ में साथ में नजर आए थे। वहीं यह कहा जाता है कि इस फिल्म से दोनों की नज़दीकियां बढ़ी थी। खैर इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है और अनुष्का रणबीर को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती है। उनका कहना है कि वह बॉलीवुड में जिसके करीब हैं उसमें एक नाम रणबीर कपूर भी है। 

सुरेश रैना संग लिंकअप ने बटोरी थी सुर्खियां

अनुष्का फिलहाल भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी है लेकिन क्या आपको पता है कि इससे पहले भी एक्ट्रेस का नाम पॉपुलर क्रिकेटर संग जुड़ चुका है। जी हां अनुष्का का नाम सुरेश रैना के साथ कई बार जोड़ा गया। दोनों की लिंक खबरें भी सामने आती रही है। इतना ही नहीं सुरेश ने खुलेआम इस बात का इजहार किया था कि वह अनुष्का से प्यार करते हैं। खैर सच्चाई क्या है यह तो अभी भी एक राज है। 

अर्जुन कपूर भी हैं लिस्ट में

जहां अनुष्का शर्मा अब विराट कोहली की पत्नी है वहीं अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। दोनों अपनी जिंदगी में लव लाइफ में काफी खुश है लेकिन क्या आपको पता है कि अर्जुन कपूर और अनुष्का शर्मा का भी नाम जोड़ा गया था। हालांकि लिंकअप की खबरों पर अनुष्का ने सिर्फ यही कहा था कि अर्जुन सिर्फ उनके दोस्त है। दोनों को साथ में कई बार स्पॉट भी किया गया गया था।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Leave a Comment