वामिका संग इस अंदाज में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं Anushka Sharma, यूजर्स बोले- ‘एक झलक तो दिखा दो’

Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का सेन एक बार फिर पब्लिकली अपनी बेटी के चेहरे को छिपाती हुई नजर आई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक्ट्रेस वामिका को छिपाने के लिए जद्दोजहद करती स्पॉट हुईं।

Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली की बेटी वामिका को देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। कपल अब तक अपनी बेटी का मुंहदिखाई नहीं करवाई है। हालांकि, कई बार सोशल मीडिया पर वामिका की फोटो वायरल हुई थी लेकिन कपल ने प्राइवेसी का ख्याल रखने के लिए मीडिया को लताड़ लगाईं थी। इस बीच एक बार फिर अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका संग स्पॉट हुईं लेकिन एक बार फिर एक्ट्रेस गोद में लेकर उसे छिपाती नजर आई। वीडियो को देख एक यूजर ने कहा, “एक झलक तो दिखा दो।”

Exit mobile version