Anushka Sharma: डब्ल्यूपीएल 2026 में आरसीबी की दूसरी बार लगातार जीत हुई है और ऐसे में स्मृति मंधाना की शानदार बेटिंग की हर तरफ चर्चा हो रही है। इस सबके बीच सोशल मीडिया पर विराट कोहली की पत्नी यानि अनुष्का शर्मा ने रिएक्ट किया है और एक पोस्ट के जरिए अपनी खुशी का इजहार करते हुए दिखी। यह पलाश मुच्छल संग शादी टूटने के बाद स्मृति ने अपने नाम एक और कामयाबी को दर्ज कर लिया है। ऐसे में न सिर्फ फैंस बल्कि बॉलीवुड सितारे भी फैन नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं डब्ल्यूपीएल 2026 में आरसीबी की जीत के बाद अनुष्का शर्मा क्या बोली है।
Anushka Sharma ने मनाया आरसीबी की जीत का जश्न
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा ने डब्ल्यूपीएल की आरसीबी टीम की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “आरसीबी की महिलाओं ने एक बार फिर कर दिया इतिहास रिपीट हुआ।” इस दौरान डब्ल्यूपीएल टीम चीयर्स करती हुई नजर आ रही है और उनके हाथ में ट्रॉफी दिखाई दे रही है। यह सच है कि अनुष्का आरसीबी को चीयर्स करने में कभी भी पीछे नहीं रहती है और ऐसा हो भी क्यों ना क्योंकि लंबे समय तक उनके पति आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते आए हैं। ऐसे टीम की जीत निश्चित तौर पर अनुष्का के लिए काफी निजी है।
आरसीबी की जीत की हीरोइन बनी स्मृति मंधाना
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के साथ आरसीबी का फाइनल मुकाबला डब्ल्यूपीएल 2026 में था जिसमें स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल की शानदार बैटिंग की बदौलत आरसीबी ने 6 विकेट से दिल्ली को मार मात में कामयाब रही। अंत में कांटे की टक्कर थी लेकिन जीत आरसीबी ने दर्ज किया। यह जीत स्मृति और उनके फैंस के लिए काफी मायने रखती है क्योंकि हाल ही में पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी टूटी जिन पर धोखा देने का आरोप लगाया जा रहा है।
इंडस्ट्री से दूर कहां हैं अनुष्का शर्मा
वहीं दूसरी तरफ बात करें विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की तो पिछले लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से वह गायब है और फिलहाल लंदन में अपनी पारिवारिक जिंदगी पर ध्यान दे रही है।






