---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show Season 4: ‘मंच पर टैलेंट दिखा रहे…’ कॉन्सर्ट पर एपी ढिल्लो के लिए कपिल ने मजे, तारा सुतारिया बवाल के बीच बस्सी संग की जमकर मस्ती

The Great Indian Kapil Show Season 4: द ग्रेट इंडियन कपिल शो में एपी ढिल्लो बस्सी के साथ पहुंचे हैं और ऐसे में कंसर्ट को लेकर मजे लेते हुए कपिल शर्मा ने कुछ ऐसा कहा जो वाकई मजेदार है। आइए देखते हैं प्रोमो वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 5, 2026 5:12 अपराह्न

The Great Indian Kapil Show Season 4
Follow Us
---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show Season 4: द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में इस हफ्ते अनुभव सिंह बस्सी और एपी ढिल्लो नजर आने वाले हैं जो शो में एंटरटेनमेंट का पूरा डोज देंगे। हालांकि इस दौरान इशारों इशारों में क्या कपिल शर्मा ने एपी ढिल्लों और तारा सुतारिया विवाद पर मजे लेते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर नेटफ्लिक्स द्वारा जारी प्रोमो वीडियो चर्चा में है। वीडियो को शेयर करते हुए बताया गया कि ब्राउन मुंडे के स्वैग को कपिल शर्मा के मस्तीवर्स में देखने के लिए तैयार हो जाए। जहां इस दौरान द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में एंटरटेनमेंट का स्वैग दिखने वाला है।

एपी ढिल्लो के कॉन्सर्ट पर The Great Indian Kapil Show 4 में कपिल की चुटकी

एपी ढिल्लो के बारे में द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में बस्सी से पूछा जाता है कि आप इनसे कब मिले थे तो बस्सी कहते हैं अभी 30 मिनट पहले तो कपिल शर्मा कहते हैं कि सिर्फ एपिसोड के लिए दोस्ती हुई है तो बस्सी कहते हैं नहीं वह भी नहीं है एपिसोड के बाद हम सब अपने अपने रास्ते चले जाएंगे। वहीं ऐसे में कपिल शर्मा कहते हैं कि एपी पाजी का कॉन्सर्ट हुआ उसके बारे में हमने सुना है की सबसे महंगा टिकट 6 लाख रुपए का था। इस पर नवजोत सिंह सिद्धू शॉक्ड रह जाते हैं। वहीं कपिल शर्मा आगे कहते हैं कि ऑडियंस में से किसी एक का मोबाइल निकल गया कुछ वॉलेट निकल गए यह मंच पर अपना टैलेंट दिखा रहे थे कोई अपना नीचे टैलेंट दिखा गया।

बस्सी संग द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में एपी ढिल्लो की मस्ती

ऐसे में एपी ढिल्लों कहते हैं इसने 6 लाख का भुगतान किया था पूरा तो करना पड़ेगा। वही अनुभव सिंह बस्सी के साथ एपी ढिल्लों को द ग्रेट इंडियन कपिल शो में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। जहां कपिल शर्मा के साथ वह मस्ती का तड़का लगाते हुए नजर आए।

एपी ढिल्लो और तारा सुतारिया का क्या है विवाद

 

हाल ही में एपी ढिल्लो काफी चर्चा में आए थे जहां कंसर्ट में कथित तौर पर उन्हें तारा सुतारिया को किस करते हुए देखा गया था। वहीं यह मामला कुछ इस कदर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहा कि यह भी कहा जाने लगा कि वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया के अलग होने में एपी ढिल्लो के उस कंसर्ट ने अहम भूमिका निभाई है। हालांकि इसकी हमारी तरफ से कोई पुष्टि नहीं की जाती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026