---Advertisement---

Apka Apna Zakir: क्या श्वेता तिवारी के साथ कपिल की तरह गुदगुदा पाएंगे कॉमेडियन! क्यों शो पर शरमाई ‘स्त्री 2’ एक्ट्रेस श्रद्धा

Apka Apna Zakir: जाकिर खान के शो में श्वेता तिवारी का दिखने वाला है तड़का, प्रोमो वीडियो देख खुशी से उछल पड़े फैंस। फूल टू धमाल मचाएंगी श्रद्धा कपूर, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 8, 2024 2:37 अपराह्न

Apka Apna Zakir
Follow Us
---Advertisement---

Apka Apna Zakir: ‘आपका अपना जाकिर’ कॉमेडी शो को लेकर आ रहे हैं कॉमेडियन जाकिर खान और उनका साथ देगी श्वेता तिवारी। इस शो में ऋत्विक धनजानी के साथ-साथ कई स्टार्स का तड़का लगने वाला है। ऐसे में मार्क्स ने प्रोमो को शेयर किया तो लोग इसकी तुलना कपिल शर्मा शो से करने लगे। इस प्रोमो में श्वेता तिवारी और जाकिर खान की जुगलबंदी को देखने के बाद फैंस इसका बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं लेकिन इस सब के बीच श्रद्धा कपूर भी सुर्खियों में आ गई है। आइए जानते हैं कैसे और क्यों ‘स्त्री 2’ एक्ट्रेस की हो रही चर्चा।

श्वेता और जाकिर की जुगलबंदी है धमाल

जहां तक इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो करण जौहर, श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव जैसे सितारे नजर आ रहे हैं और रिपोर्ट के मुताबिक खास भूमिका में दिखाई देंगी श्वेता तिवारी। जहां कुछ लोग उनकी भूमिका को कपिल शर्मा शो के अर्चना पूरन सिंह की तरह बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि अपने करियर को रीबूस्ट करने आई श्वेता की जुगलबंदी जाकिर खान के साथ देखने वाली होगी। फिलहाल यह शो काफी चर्चा में है और लोग इसके लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

श्रद्धा से ये क्या पूछ बैठे जाकिर

वहीं श्रद्धा कपूर की बात करें तो इस प्रोमो में आप देखेंगे कि जाकिर खान श्रद्धा से यह पूछते हुए नजर आ रहे हैं कि रोमांस के बारे में आपका क्या सोचना है। क्या आपको किसी से मोहब्बत वगैरह है अगर है तो बता दीजिए क्योंकि हम सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। इस बात को सुनने के बाद स्त्री 2 एक्ट्रेस अपनी हंसी नहीं रोक पाती है और वह शर्माने लगती है। इस मजेदार प्रोमो वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

कब शुरू हो रहा यह शो

इस प्रोमो को शेयर करते हुए सोनी टीवी ने कैप्शन में लिखा, ” जाकिर लेकर आ रहे हैं फैमिली ट्रीट, थोड़ी खट्टी, थोड़ी नमकीन और थोड़ी स्वीट।” जहां तक इस शो की बात करें तो यह 10 अगस्त को स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 25, 2026

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026