---Advertisement---

AR Rahman: धार्मिक भेदभाव विवाद में फंसे संगीतकार ने की थी तमिल लेखक की फजीहत, तिलक लगाकर घर में घुसने की नहीं दी थी इजाजत

AR Rahman: धार्मिक भेदभाव को लेकर बात करने वाले ए आर रहमान ने क्या तमिल लेखक की घर बुलाकर करवाई थी बेज्जती, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर कहा गया। तिलक हटाने को लेकर जानते हैं डीटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 3, 2026 11:40 पूर्वाह्न

AR Rahman
Follow Us
---Advertisement---

AR Rahman: भारत के मशहूर संगीतकार की बात करें तो ए आर रहमान का नाम टॉप पर शुमार है। उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है लेकिन इस सब के बीच बीते दिन इंडस्ट्री में धार्मिक भेदभाव की बात कर वह बुरी तरह से फंस गए। वहीं इस सबके बीच उन्हें लगातार ट्रोल होना पड़ रहा है लेकिन क्या आपको पता है कि ए आर रहमान जो धार्मिक भेदभाव को लेकर कंट्रोवर्सी का सामना कर रहे हैं उन्हें लेकर एक ऐसी खबर रेडिट पर वायरल हो रही है जिसने लोगों को हैरान कर दिया। कथित तौर पर इस पोस्ट में बताया गया है कि लीजेंडरी तमिल लेखक पिराईसूदन को घर में बुलाकर तिलक हटाने के लिए कहा गया था।

पिराईसूदन के साथ AR Rahman के घर हुई थी क्या बदसलूकी

AR Rahman and his mother got exposed by Legendary Tamil Poet and lyricist Piraisoodan
byu/Other_Cucumber7750 inbollynewsandgossips

इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया कि महान तमिल कवि और गीतकार पिराईसूदन ने ए आर रहमान और उनकी मां का पर्दाफाश किया। दरअसल इस पोस्ट में बताया गया कि पिराईसूदन ए आर रहमान के कहने पर उनके घर कोलैबोरेशन के लिए गए थे क्योंकि रहमान ने उन्हें आमंत्रित किया था जब संगीतकार के घर पर वह पहुंचे तो उनकी मां ने उन्हें घर में एंट्री लेने से मना कर दिया। उन्होंने लेखक से कुमकुम तिलक माथे से हटाने के लिए कहा था जिसे उन्होंने करने से इनकार कर दिया।

एआर रहमान एक बार फिर लोगों के आए निशाने पर

लेखक ने यह भी कहा था कि उन्होंने तिलक नहीं हटाया और यह सब ए आर रहमान देख रहे थे लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं कहा। आप इस बात की कल्पना कर सकते हैं कि कोई आपको अपने घर में बुलाए और फिर इस तरह से अपमानित करें। यूजर्स इस पोस्ट को देखने के बाद जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और ए आर रहमान एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

भीगी भीगी सॉन्ग को लेकर चर्चा में एआर रहमान

बता दें कि ए आर रहमान का न्यू कंपोज्ड सॉन्ग भीगी भीगी म्यूजिक वीडियो फिलहाल चर्चा में है जिसमें सीता रामम की जोड़ी एक बार फिर से नजर आई है। दरअसल इसको ए आर रहमान ने म्यूजिक दिया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026