---Advertisement---

प्यार के बावजूद इस वजह से Arbaaz Khan से अलग हुई थी मलाइका, सट्टेबाजी ही नहीं इन कॉन्ट्रोवर्सी से भी चर्चा में रहे एक्टर

Arbaaz Khan: अरबाज खान फिल्मों में भले ही नजर आए हो लेकिन उन्हें अपने भाई सलमान खान की तरह पहचान नहीं मिली। यह बात सच है कि उनकी जिंदगी कॉन्ट्रोवर्सी से भरी रही है। चाहे मलाइका अरोड़ा से तलाक हो या फिर जॉर्जिया एंड्रियानी संग रिलेशनशिप अरबाज का विवादों से गहरा नाता रहा है। यही ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 4, 2023 9:00 पूर्वाह्न

ARBAAZ KHAN
Follow Us
---Advertisement---

Arbaaz Khan: अरबाज खान फिल्मों में भले ही नजर आए हो लेकिन उन्हें अपने भाई सलमान खान की तरह पहचान नहीं मिली। यह बात सच है कि उनकी जिंदगी कॉन्ट्रोवर्सी से भरी रही है। चाहे मलाइका अरोड़ा से तलाक हो या फिर जॉर्जिया एंड्रियानी संग रिलेशनशिप अरबाज का विवादों से गहरा नाता रहा है। यही वजह है कि सलमान के भाई आज भी सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने फिल्मों में भले ही जादू ना चलाया हो लेकिन निजी जिंदगी में कई बार कुछ ऐसा कर बैठे हैं जिनकी वजह से उन्हें लोगों के ताने सुनने पड़े हैं। आज भी अरबाज को उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी और उनकी एक्स वाइफ मलाइका को लेकर जाना जाता है। आइए जानते हैं जन्मदिन के मौके पर अरबाज ख़ान से जुड़ी कुछ खास कंट्रोवर्सी।

जब मलाइका अरोड़ा सॉन्ग आई थी तलाक की खबर

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी। कहा जाता है कि यहां से उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई और करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए लेकिन यह शादी बीच में ही टूट गई। जी हां, फिलहाल कपल अलग हो चुके हैं और अपनी निजी जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। दोनों का साथ में एक बेटा भी है। कहा जाता है कि मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान को उनके बर्ताव के लिए छोड़ा था।

जॉर्जिया एंड्रियानी को लेकर चर्चा में रहते हैं अरबाज

आज जॉर्जिया को किसी पहचान की जरूरत नहीं है लेकिन यह बात सच है कि लोगों ने उन्हें जानना अरबाज खान की गर्लफ्रेंड के तौर पर शुरू किया था। अपने से 22 साल छोटी इस मॉडल को डेट करने की वजह से भी अरबाज को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

सट्टेबाजी को लेकर फंस चुके हैं अरबाज

यह मामला 2018 का है जब अरबाज खान का नाम आईपीएल सट्टेबाजी की लिस्ट में आया था। कहा जा रहा था कि अरबाज सट्टेबाजी गिरोह में शामिल थे और इस गिरोह से ही उनके नाम का खुलासा हुआ था। इस वजह से अरबाज की काफी फजीहत हुई थी।

अरबाज की गाड़ी से हुआ था एक्सीडेंट

अरबाज खान की गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ था और इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी। उस समय भी अरबाज का नाम काफी उछला था और उनके नाम यह विवाद आज भी है।

इस फिल्म को लेकर विवादों में रहे थे अरबाज खान

डायरेक्टर अभिनव सिंह कश्यप की ‘बेशरम’ को लेकर भी अरबाज काफी विवादों में रहे थे। जी हां, दरअसल इस डायरेक्टर ने अरबाज पर यह आरोप लगाया कि उनकी वजह से फिल्म तबाह हो गया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि अरबाज मेरे करियर को खराब करना चाहते हैं। इस वजह से अरबाज खान को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Alia Bhatt

मई 14, 2026

Deepika Padukone

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026