---Advertisement---

Arijit Singh: ‘जा रहे हम तो वहां…’ प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बीच यूलिया वंतूर के साथ कोलैब, फिर सलमान खान संग दिया सरप्राइज

Arijit Singh: प्लेबैक सिंगिंग से अरिजीत सिंह ने संन्यास लेने की बात कह कर सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है लेकिन इस सब के बीच यूलिया वंतूर के साथ उनके नए गाने की झलक दिखाई गई है। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 6, 2026 1:41 अपराह्न

Arijit Singh
Follow Us
---Advertisement---

Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी और ऐसे में उनके फैंस का दिल टूट गया था। हालांकि इस दौरान उन्होंने यह कहा था कि वह म्यूजिक से दूर नहीं जा रहे हैं। आने वाले दिनों में उनके कुछ गाने रिलीज किए जाएंगे। हालांकि अब फैंस की मुरादे पूरी हो गई है क्योंकि एक बार फिर उन्होंने सलमान खान के साथ हाथ मिलाया है। जी हां, उनके गाने ‘तेरे संग’ की झलक दिखाई गई है जिसने लोगों के बीच खलबली मचा दी। निश्चित तौर पर अपने चहेते की इस आवाज को सुनकर फैंस का दिल बाग बाग हो उठा है।

Arijit Singh के साथ यूलिया वंतूर का सॉन्ग क्यों है खास

शॉर्ट फिल्म इकोज ऑफ अस से यूलिया वंतूर एक्टिंग में डेब्यू करने के लिए तैयार है जहां उनके साथ दीपक तिजोरी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की चर्चा काफी हो रही है। इसके सॉन्ग तेरे संग की घोषणा कर दी गई है जिसमें अरिजीत सिंह के साथ यूलिया वंतूर आवाज देने वाली है। इसे सलमान खान फिल्म म्यूजिक की तरफ से शेयर करते हुए लिखा गया, “अरिजीत सिंह और यूलिया वंतूर प्यार के अनकहे वादों को आपके सामने लाने के लिए एक साथ आए हैं।” बता दे कि यह गाना शनिवार यानी 7 फरवरी को दस्तक देने के लिए तैयार है।

सलमान खान और अरिजीत सिंह ने फिर फैंस को दिया तोहफा

वहीं अरिजीत सिंह का तेरे संग सॉन्ग इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि हाल ही में उन्होंने अपनी प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा की है। जब से वह चर्चा में लगातार बने हुए हैं। ऐसे में उनकी आवाज सुनने के बाद यूजर्स एक बार फिर से इमोशनल हो गए हैं। शॉकिंग चीज यह है कि उनका आखिरी गाना भी सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान मातृभूमि से था। वहीं अब भी सलमान खान फिल्मस की तरफ से उनका गाना तेरे संग जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर लोग अरिजीत सिंह की आवाज को सुनकर इमोशनल नजर आ रहे हैं क्योंकि फैंस अभी भी यह मानने के लिए तैयार नहीं है कि प्लेइंग सिंगिंग से अरिजीत सिंह ने दूर होने का फैसला लिया है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varanasi Film

जून 27, 2026

Siya Goyal 

जून 27, 2026

Kidney Health

जून 27, 2026

Pregnancy Tips

जून 27, 2026

Health Tips

जून 26, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026