---Advertisement---

क्यों Arijit Singh हैं Spotify पर टेलर स्विफ्ट से ज्यादा लोकप्रिय, रिटायरमेंट से पहले ही कर चुके माइलस्टोन को हासिल

Arijit Singh: टेलर स्विफ्ट को मात देने वाले सिंगर को स्पॉटिफाई पर लोग कुछ इस कदर फॉलो करते हैं कि ग्लोबल आइकॉन टेलर स्विफ्ट को भी वह मात दे चुके हैं। आइए जानते हैं कैसे वह रिकॉर्ड बना पाए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 25, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Arijit Singh
Follow Us
---Advertisement---

Arijit Singh: सुरों की दुनिया में अपनी एक जबरदस्त पहचान बनाने वाले और करोड़ों दिलों पर राज करने वाले सिंगर जो निश्चित तौर पर यंग जनरेशन के लिए इंस्पिरेशन से कम नहीं है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अरिजीत सिंह की जो 25 अप्रैल अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह सच है कि हाल ही में उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर अपने फैंस को झटका दिया था। उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने की बात की थी लेकिन क्या आपको पता है कि अरिजीत सिंह ने वह मुकाम हासिल किया है जो जाहिर तौर पर बड़े-बड़े सिंगर के लिए माइलस्टोन है। दरअसल स्पॉटिफाई पर उन्होंने टेलर स्विफ्ट को पीछे छोड़ दिया है लेकिन कैसे यह संभव हुआ।

कहां अरिजीत सिंह टेलर स्विफ्ट पर पड़े भारी

जहां तक बात करें अरिजीत सिंह की तो स्पॉटिफाई के जुलाई 2025 के रिकॉर्ड के मुताबिक उन्हें 151 मिलियन से सारा लोग फॉलो करते हैं जबकि ट्रेलर स्विफ्ट के 149.5 मिलियन फैन फॉलोइंग है। जाहिर तौर पर दोनों की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

भारत की फैन फॉलोइंग का है बड़ा हाथ

भारत में स्पॉटिफाई के यूजर्स की संख्या भले ही कम है लेकिन पिछले कुछ सालों में लोगों के बीच यह तेजी से बढ़ रहा है। यह सच है कि आज की जनरेशन में लोग उन्हें फॉलो करते हैं और ऐसे में भारत की जनसंख्या और सिंगर की फैन फॉलोइंग मायने रखती है।

क्यों फैंस की प्लेलिस्ट में होते हैं Arijit Singh

अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से लोगों के रूह को छुआ है और उनके हर गाने फैंस के दिलों में बस जाती है। आए दिन उनके गाने लगातार रिलीज होते हैं और वह कहीं ना कहीं फैंस के बीच प्लेलिस्ट में होते हैं।

हर इमोशंस को कंट्रोल करता है अरिजीत सिंह का गाना

प्यार हो, ब्रेकअप हो या फिर देशभक्ति अरिजीत सिंह अपनी आवाज से लोगों को एक इमोशनल कनेक्शन देते हैं जिसकी वजह से वह ग्लोबल लेवल पर एक ऐसे सिंगर बन चुके हैं जिन्ह लोग सुनना पसंद करते हैं।

अगर बात करें अरिजीत सिंह की तो वह दुनिया के पहले ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने स्पॉटिफाई पर 150 मिलियन फॉलोअर्स का रिकॉर्ड तय किया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026