---Advertisement---

Arijit Singh से जबरदस्ती काम करवाने का लगा आरोप! सलमान खान के बाद आमिर खान से क्यों बोले लोग ‘छोड़ दो भाई उसको’

Arijit Singh: अरिजीत सिंह के साथ आमिर खान की एक तस्वीर चर्चा में है लेकिन सोशल मीडिया पर क्यों लोग ट्रोल करने लगे। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है और सलमान खान के बाद क्यों आमिर चर्चा में आ गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 9, 2026 3:40 अपराह्न

Arijit Singh
Follow Us
---Advertisement---

Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने न जाने अपनी आवाज से कितने फैंस को दीवाना बना दिया है लेकिन इस सबके बीच जब उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा की तो फैंस का दिल टूट गया। इस सब के बीच उन्होंने यह भी कहा था कि कुछ गाने रिलीज होने वाले हैं। वहीं इस सबके बीच आमिर खान प्रोडक्शन की तरफ से एक ऐसा पोस्ट किया गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़के हुए नजर आ रहे हैं। यहां तक यह भी कह गए कि छोड़ दो भाई उसको। आइए जानते हैं आखिर क्यों आमिर खान को लोग करने लगे ट्रोल।

Arijit Singh को लेकर क्या बोले आमिर खान

दरअसल आमिर खान प्रोडक्शन ने एक तस्वीर शेयर की है जहां एक दिन के प्रोजेक्ट को लेकर दोनों बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अरिजीत सिंह काफी फोकस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आमिर खान ने लिखा, “एक दिन के म्यूजिक में इतना दिल लगाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। अरिजीत शुक्रिया अपनी आवाज हमारी फिल्म एक दिन को देने के लिए। चार दिन आपके और परिवार के साथ-साथ आपकी टीम के साथ दिखाना काफी जादू था।”

आमिर खान को क्यों ट्रोल कर रहे अरिजीत सिंह के फैंस

वहीं आमिर खान की इस तस्वीर को देखने के बाद लोग इस पर ताबड़तोड़ कमेंट करने लगे। जहां एक यूजर ने कहा क्या वह रिटायर्ड नहीं हुआ है छोड़ दो भाई उसको कितना काम करवाओगे तो एक ने कहा तो आमिर खान उसके घर तक पहुंच गया उसे फिल्म में गाने के लिए मनाने। यह गाना वाकई स्पेशल होने वाला है तो कुछ लोग इस गाने को लेकर एक्साइटेड नजर आए। एक ने कहा, “इसलिए आमिर खान अरिजीत जी के घर गए थे।” एक ने लिखा आमिर अपने टैलेंट को जाया नहीं होने देते।

सलमान खान संग अरिजीत सिंह की क्यों हो रही चर्चा

इससे पहले सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान संग मातृभूमि में अरिजीत सिंह नजर आए थे तो वहीं दूसरी तरफ लूलिया वंतूर के साथ भी अरिजीत का गाना लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। इसे सलमान खान फिल्म म्यूजिक ने जारी किया था और ऐसे में भाईजान को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026