---Advertisement---

4 बच्चों के बाद फिर बाप बनने जा रहे Armaan Malik, सालभर में दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई यूट्यूबर की यह पत्नी

Armaan Malik: अरमान मलिक के घर बहुत जल्द एक और बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। दरअसल उनकी दूसरी पत्नी कृतिका ने फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि वह प्रेगनेंट है। ऐसे में अरमान पांचवें बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह खबर काफी चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 10, 2023 4:40 अपराह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 5:46 अपराह्न

Armaan Malik
Follow Us
---Advertisement---

Armaan Malik: पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक के घर खुशियों की लगातार बारिश हो रही है और ऐसे में उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक मां बनने जा रही है। इस बात की जानकारी कृतिका ने खुद लेटेस्ट ब्लॉग के जरिए दिया है और फैंस के साथ इस खबर को शेयर करती हुई नजर आई। अभी हाल ही में यूट्यूबर की दोनों पत्नियां मां बनी थी और उन्होंने तीन बच्चों को जन्म दिया था। जहां पायल मलिक जुड़वा बच्चों को जन्म दी थी वहीं कृतिका ने एक बेटे को जन्म दिया था। ऐसे में पांचवीं बार यूट्यूबर पिता बनने जा रहे हैं।

दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर से लोग हैरान

गौरतलब है कि पायल ने जुड़वा बच्चों अयान और तुबा को जन्म दिया था और वहीं इससे पहले वह एक बेटे की मां है। दूसरी तरफ कृतिका ने बेटे जैद को जन्म दिया था और वह एक बार फिर प्रेग्नेंट हो चुकी है। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह खबर काफी चर्चा में है और यह बात सच है कि यूट्यूबर के घर बच्चों की बारिश हो रही है। हालांकि एक साल में ही कृतिका के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबर से है कोई हैरान रह गया है लेकिन अरमान फैमिली में खुशियां सातवें आसमान पर है।

कृतिका ने फैंस से कहीं ये बात

जहां तक इस व्लॉग की बात करें तो कृतिका मलिक इसमें कहती हुई नजर आती है कि “आप सभी के लिए गुड न्यूज़ समझ नहीं आ रहा है कि कैसे बताऊं। मैं दूसरी बार मां बनने जा रही हूं और मैं प्रेग्नेंट हूं।” कृतिका इस खबर को अपने घर वालों के साथ भी शेयर करती हैं लेकिन इस दौरान पायल उनसे नाराज रहती हैं क्योंकि कृतिका ने यह बात उनसे सबसे पहले नहीं बताई। हालांकि वीडियो में आप देख सकते हैं कि कृतिका को उनके घर के लोग भी इस प्रेग्नेंसी पर ताना देते नजर आए।

यहां देखें Video:-

सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं अरमान

गौरतलब है कि अरमान मलिक अपनी दोनों शादियों की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने साल 2011 में पहली शादी पायल मलिक से की थी वहीं उनकी ही दोस्त कृतिका के साथ उन्होंने 2018 में शादी कर ली। दोनों से उनके चार बच्चे हैं। वही हाल ही में उनकी दोनों पत्नियों ने इस बात का खुलासा किया था कि अरमान मलिक पहले भी एक शादीशुदा रह चुके हैं। हालांकि किसी न किसी वजह से अरमान और उनकी पत्नियां सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026