---Advertisement---

आखिर क्यों Armaan Malik के बेटे को लेकर ट्रोल कर रहे हैं यूजर्स, यूट्यूबर ने कर दी हेटर्स की बोलती बंद

Armaan Malik: पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर हैं। इस बार वजह है उनके बेटे का नाम। यूजर्स को यह बात पसंद नहीं आ रही है कि हिंदू होने के बावजूद अरमान अपने बेटे का नाम जैद रखे हैं। यूजर्स ने जब अरमान की क्लास लगाई तो वह अपने अंदाज से लोगों की बोलती बंद करती नजर आई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 11, 2023 11:39 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Armaan Malik: पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक हाल ही में एक बेटे के पिता बने हैं। अरमान लंबे समय से अपनी दोनों पत्नियों की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में हैं। वहीं हाल ही में कृतिका मलिक ने एक बेटे को जन्म दिया। कपल ने बेटे का नाम जैद मलिक रखा लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स अरमान को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। वहीं अब अरमान ने ब्लॉग के जरिए हेटर्स को करारा जवाब दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

क्या है पूरा मामला

दरअसल अरमान ने अपने बेटे का नाम जैद रखा तो यूजर्स को यह पसंद नहीं आया। उनका कहना है कि जब आप हिंदू हैं तो जैद नाम क्यों रखा जबकि आपको पता है कि यह एक मुस्लिम नाम है। यूजर्स का कहना है कि अरमान धर्म के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और वह जानबूझ कर अपने बेटे का नाम मुस्लिम रखा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अरमान को खूब ट्रोल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: South की इन टॉप 5 Web Series में है एंटरटेनमेंट का जोरदार तड़का, OTT पर दर्शकों से मिल रहा है भरपूर प्यार

अरमान ने यूजर्स को दिया जवाब

सोशल मीडिया यूजर्स के बातों को सुनकर अरमान ने ब्लॉग के जरिए उनपर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि “मैं हर धर्म को समान मानता हूं और इज्जत करता हूं। मेरे लिए हिंदू मुस्लिम सब एक हैं और भाई-भाई है। आगे मैं अपने दो बच्चों में से एक का सिख और एक का ईसाई नाम रखने वाला हूं। जब भारत एक है तो धर्म भी एक ही है और हमें इस चीज को समझना होगा।” अरमान बेधड़क जवाब से ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है।

चर्चा में होते हैं अरमान

गौरतलब है कि अरमान मलिक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। दो शादी और दो पत्नियों के साथ रहने वाले अरमान आए दिन किसी ना किसी वजह से ट्रोल भी होते हैं। यूट्यूबर ब्लॉग के जरिए फैंस से रूबरू होते हैं और सुर्खियों में आ जाते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026