---Advertisement---

‘स्टारडम’ के साथ चमकने के लिए आ रहे Aryan Khan मनाते दिखे जश्न, आखिर क्या है मुस्कुराहट की वजह

Aryan Khan: शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान बहुत जल्द स्टारडम वेब सीरीज को लेकर आने वाले हैं। इस दौरान शूटिंग खत्म हो गई है जिसका जश्न वे मना रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 26, 2024 6:00 अपराह्न

Aryan Khan
Follow Us
---Advertisement---

Aryan Khan: शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार बज बरकरार है और ऐसे में वह बहुत जल्द अपनी डेब्यू सीरीज से तहलका मचाने के लिए आ रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘स्टारडम’ की जो आर्यन खान के द्वारा लिखी गई सीरीज है और यह शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली है। सीरीज शाहरुख खान के लाडले के लिए काफी मायने रखती है क्योंकि इससे वह अपना स्टारडम का परचम लहरा पाएंगे या नहीं यह देखना दिलचस्प होने वाला है। इस सबके बीच आर्यन खान के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें वह जश्न मनाते हुए दिखे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

Aryan Khan की वेब सीरीज की शूटिंग हो गई है खत्म

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि आर्यन खान काफी मुस्कुरा रहे हैं और उनके चेहरे पर खुशी देखने लायक है। बता दें कि उनकी यह खुशी काफी खास है क्योंकि उनकी पहली सीरीज स्टारडम की शूटिंग खत्म हो गई है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आर्यन खान तीन फ्लोर केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं और इस दौरान वह काफी खुश हैं।

सीरीज में दिखेंगे ये सितारे

एक और वीडियो में वह मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं और खास बात यह है कि इसमें एनिमल फिल्म के एक्टर बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस सीरीज में बॉबी देओल खास भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा इसमें मोना सिंह भी दिखाई देंगी जिनका अंदाज काफी अलग होने वाला है। ऐसे में बहुत जल्द स्टारडम को लेकर अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए आर्यन खान तैयार हैं।

एक्टिंग में नहीं है आर्यन की दिलचस्पी

शाहरुख खान के बेटे होने के बावजूद उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाने की ठानी है। वह चाहते तो एक अच्छे एक्टर बन सकते थे लेकिन सुहाना खान से परे उन्होंने राइटिंग से अपना डेब्यू किया है। लोग भी इस सीरीज को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026