---Advertisement---

Aryan Khan के साथ फिल्म में धमाका करने आएंगी Palak Tiwari! जानिए श्वेता की लाडली ने क्या दिया जवाब

Palak Tiwari: आर्यन खान संग पलक तिवारी की फिल्म करने की खबरें पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में रही है लेकिन अब इस पर एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है। पलक के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी यह है कि वह उन्हें बहुत जल्द कई फिल्मों में देख सकते हैं। हालांकि आर्यन संग वह नजर आएंगी इस पर एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 4, 2023 2:50 अपराह्न

palak tiwari
Follow Us
---Advertisement---

Palak Tiwari: इंटरनेट पर ‘जवान’ फिल्म से शाहरुख खान तो उनके बेटे आर्यन खान तो वैसे हीखूब चर्चा में हैं। आर्यन का नाम हर दिन लाइमलाइट में होता है चाहे वजह कुछ भी हो। अपनी पर्सनालिटी से लेकर पार्टी करने तक को लेकर किंग खान के लाडले सुर्खियों में होते हैंm इस बीच पलक तिवारी यानी श्वेता तिवारी की बेटी ने आर्यन खान संग काम करने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आईए जानते हैं आखिर क्या कह गई पलक तिवारी।

कई दफा आर्यन को लेकर बात कर चुकी हैं पलक

पलक तिवारी हाल ही में आर्यन खान के साथ पार्टी करते हुए नजर आई थी। वहीं श्वेता तिवारी की बेटी आर्यन की पर्सनालिटी को लेकर बात करते हुए भी देखी गई थी। उन्होंने आर्यन को लेकर बीते दिनों चुप्पी तोड़ी थी इसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म था कि हो सकता है पलक तिवारी आगे आर्यन खान के साथ फिल्म में नजर आने वाली है।

आर्यन खान के साथ काम करने पर ये बोलीं पलक तिवारी

वहीं हाल ही में जब पलक से इस बारे में सवाल किया गया तो वह चौंक गई। इस दौरान एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया कि उनकी पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं लेकिन जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह आर्यन खान के साथ फिल्म में नजर आएंगी। इस पर वह कहती है नहीं बैंड के साथ तो बिल्कुल भी नहीं। वहीं उन्होंने यह कहा कि वह अभी फिल्मों के बारे में कुछ भी नहीं कह सकती।

आर्यन खान को लेकर पलक ने कही थी ये बात

बता दें कि बीते दिनों सिद्धार्थ कानन के शो में जब पलक तिवारी से यह पूछा गया कि आर्यन खान किस व्यक्तित्व के इंसान हैं। इस पर पलक ने कहा था कि “आर्यन उनके जैसा ही है। वह हर किसी का स्वागत करता है और किसी से भी बात करने में नहीं हिचकता है। वह बहुत स्वीट है और पार्टी में सबसे काफी अच्छे से बात करता है।” गौरतलब है कि पलक तिवारी सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026