---Advertisement---

Shah Rukh Khan को लेकर ये क्या बोल गए Vivek Agnihotri! बॉलीवुड और स्टारडम पर लगाए गंभीर आरोप

Vivek Agnihotri Shah Rukh Khan: ‘द कश्मीर फाइल्स‘ जैसी फिल्म से अपनी एक अलग पहचान बना चुके विवेक अग्निहोत्री विवादित बयान को लेकर भी जाने जाते हैं। यह बात सच है कि अक्सर वह यूजर्स के निशाने पर होते हैं और वजह होती है उनकी टिप्पणी। वह बॉलीवुड पर निशाना साधने में कभी पीछे नहीं ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 18, 2023 2:55 अपराह्न

Vivek Agnihotri
Follow Us
---Advertisement---

Vivek Agnihotri Shah Rukh Khan: ‘द कश्मीर फाइल्स‘ जैसी फिल्म से अपनी एक अलग पहचान बना चुके विवेक अग्निहोत्री विवादित बयान को लेकर भी जाने जाते हैं। यह बात सच है कि अक्सर वह यूजर्स के निशाने पर होते हैं और वजह होती है उनकी टिप्पणी। वह बॉलीवुड पर निशाना साधने में कभी पीछे नहीं रहते हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही करते हुए निर्देशक नजर आए। इस बीच उन्होंने बॉलीवुड के किंग खान और करण जौहर को लेकर शॉकिंग बयान दिए हैं जिसके बाद फैंस खफा नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि विवेक अग्निहोत्री को इस तरह बात नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं आखिर क्या है यह पूरा वाक्या।

बॉलीवुड इंडस्ट्री को बर्बाद करने में शाहरुख खान भी हैं जिम्मेदार

विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि शाहरुख खान की वजह से फिल्म इंडस्ट्री बर्बाद हो गई है। बॉलीवुड में सब बर्बाद हो गया है और इसकी वजह शाहरुख खान हैं। यह सिर्फ पीआर, ग्लैमर  और स्टारडम की वजह से है और जो स्टारडम नहीं है उन्हें स्वीकार नहीं किया जाता है और यही यहां की सच्चाई है।  दरअसल एक इंटरव्यू में निर्देशक ने कहा कि “मैं शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन हूं। मैं इस बात को हमेशा स्वीकारा है कि उनकी तरह इंडस्ट्री में कोई नहीं है लेकिन मुझे उनकी राजनीति बिल्कुल भी पसंद नहीं है। मुझे लगता है कि वह बॉलीवुड जैसे शानदार इंस्टिट्यूट को बर्बाद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”

जनता को मूर्ख समझते हैं शाहरुख खान

अपने बेबाक बयान को लेकर पहचान बनाने वाले विवेक ने कहा कि शाहरुख खान को लगता है कि ऑडियंस मूर्ख है। उनकी फिल्म जनता की फिल्में नहीं होती है। उनसे मेरी एक और समस्या है मैं जनता को लेकर इस तरह के सोच को बर्दाश्त नहीं कर सकता मैं लोगों के लिए फिल्म बनाता हूं और वह बॉक्स ऑफिस के लिए बनाते हैं। हमारी सोच में ही अंतर है और हम दोनों दो अलग-अलग पोल हैं एक नॉर्थ तो दूसरा साउथ लेकिन मैं उनसे प्यार करता हूं। इतना ही नहीं अपनी बात को पुख्ता सबूत देते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि “हमारा रिश्ता काफी अलग है जहां आप अपने पिता और भाई को प्यार करते हैं लेकिन एक पुलिस ऑफिसर है और दूसरा स्मगलर। ऐसे में आप इन रिश्तों को बखूबी पहचान सकते हैं।”

विवेक पर भड़के यूजर्स

गौरतलब है कि विवेक अग्निहोत्री अक्सर अपने विवादित बयान को लेकर काफी सुर्खियों में आ जाते हैं और ऐसे में शाहरुख खान को लेकर उनका यह बयान लाइमलाइट में है। वहीं फैंस इस बात से खफा नजर आ रहे हैं कि आखिर क्यों शाहरुख खान पर इतना बड़ा आरोप निर्देशक ने लगाया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो विवेक अग्निहोत्री कई रियल लाइफ स्टोरीज को जल्द बड़े पर्दे पर लाने के लिए तैयार हैं। वहीं शाहरुख खान फिल्म ‘जवान‘ में नजर आने वाले हैं जो 7 सितंबर को रिलीज होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAMऔर TWITTERपर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026