---Advertisement---

Asim Riaz ने हिमांशी खुराना के आरोपों पर दी डरावनी धमकी, ‘बिग बॉस 13’ से शुरु हुई लव स्टोरी ने लिया खौंफनाक रुप

Asim Riaz: एक्टर आसिम रियाज और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के ब्रेकअप का विवाद काफी बढ़ गया है। पंजाबी एक्ट्रेस के गंभीर आरोपों पर आसिम ने चुप्पी तोड़ी है और बड़ी चेतावनी दी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 24, 2026 3:53 अपराह्न

Asim Riaz
Follow Us
---Advertisement---

Asim Riaz : ‘बिग बॉस 13’ भले ही खत्म हुए सालों बीच चुका हो , लेकिन हिमाशी खुराना और आसिम रियाज की लव स्टोरी और ब्रेकअप के चर्च खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी हालहि में हिमांशी खुराना ने एक पॉडकास्ट में आसिम रियाज को लेकर कुछ ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके कारण आसिम के तन-बदन में आग लग गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट करते हुए  पंजाबी एक्ट्रेस को खुली धमकी दे दी है। वहीं, कुछ ऐसा बातें भई कहीं है, जिससे दोनों के बीच हुआ विवाद  पहले से कई ज्यादा बढ़ सकता है।

Asim Riaz  का एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना पर फूटा  गुस्सा

हिमांशी  खुराना के आरोपों पर आसिम रियज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्रम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘मैंने कभी किसी से अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा, एक बार भी नहीं।असल में, मैंने ही तुम्हें फ़िटनेस की तरफ़ प्रेरित किया था। तुम मुझसे मिलने के बाद ही इस फ़ॉर्म में आए हो, उससे पहले, सब जानते थे कि तुम कैसे दिखते थे।इसलिए प्लीज़, धर्म का इस्तेमाल हथियार की तरह मत करो। यह बहुत संवेदनशील मामला है, और इतनी निजी चीज़ को मेरे प्रति नफ़रत का कारण बनाना बचकाना है। यह दिखाता है कि अटेंशन पाने के लिए तुम किस हद तक गिर सकते होऔर जहाँ तक मेरे करियर की बात है, मुझे उसे बनाने के लिए या उस काम का क्रेडिट लेने के लिए किसी की ज़रूरत नहीं पड़ी जिसमें उन्होंने कोई योगदान ही नहीं दिया।किसके पास ज़्यादा पैसा है और किसके पास कम?

Asim Riaz
Picture Credit: इंस्टाग्राम

अगर तुम सच में जानना चाहते हो, तो बैंक स्टेटमेंट से इसका पता चल सकता है।लेकिन पैसा कभी भी चरित्र का पैमाना नहीं रहा। चरित्र तो तब पता चलता है जब तुम अटेंशन, अहमियत या कुछ और व्यूज़ पाने के लिए किस हद तक गिर सकते हो।सालों बाद, सिर्फ़ गॉसिप फैलाने के लिए पुराने रिश्तों और निजी ज़िंदगी को खोदकर निकालना, उस व्यक्ति के बारे में ज़्यादा बताता है जो ऐसा कर रहा है, न कि उस व्यक्ति के बारे में जिसके बारे में बात हो रही है और माइक के पीछे बैठे उस आदमी से, जिसका पेट सूअर की तरह बाहर निकला हुआ है और जो गॉसिप को ही अपना पेशा बना चुका है—भाई, सम्मान के साथ कहूँगा कि दूसरों की ज़िंदगी पर चर्चा करने में थोड़ा कम समय बिताओ और जिम में थोड़ा ज़्यादा समय लगाओ।’

आसिम रियाज ने  दी हिमाशी खुराना को धमकी

इसके साथ ही आसिम रियाज ने  हिमाशी खुराना को चेतावनी देते हुए एक्स पर लिखा, ‘खराब रिश्ते की वजह से थायरॉइड, एंग्जायटी-डिप्रेशन, नाक से खून आना, चेहरे का बूढ़ा दिखना, बालों से बदबू आना और चेहरे पर मुँहासे जैसी समस्याएँ हुईं। तो फिर मार्च में, 3 महीने बाद तुमने मुझे मैसेज क्यों किया और इस रिश्ते में वापस क्यों आना चाहा? चिंता मत करो, मेरे पास वो मैसेज और स्क्रीनशॉट मौजूद हैं; ज़रूरत पड़ी तो अगली बार मैं उन्हें पोस्ट कर दूँगा।’

आसिम रियाज और हिमाशी खुराना कौन हैंय़

आपको बता दें, आसिम रियाज जम्मू कश्मीर के रहने वाले फेमस एक्टर और मॉडल हैं। वहीं, हिमांशी खुलाना पंजाब की एक मशहूर मॉडल, एक्ट्रेस और सिंगर हैं। दोनों की मुलाकात साल 2019 में टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में हुई थी। यहां पर दोनों का अफेयर शुरु हुआ था। शो से बाहर आने के बाद दोनों ने आधिकारिक रुप से इसे घोषित भी कर दिया। लेकिन कुछ सालों बाद ये टूट गया। इस पर हिमाशी खुराना ने आसिम के पर धर्म परिवर्तन करने दैसे गंभीर आरोप लगाया। हिमांशी पंजाबी हैं वहीं, आसिम मुस्लिम हैं। इस विवाद ने नया मोड़ अगस्त 2026 में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में लिया। यहां हिमांशी ने बिना नाम लिए बड़ा खुलासा किया और बताया कैसे आसिम धर्म को लेकर उनसे बातें करते थे और दबाव बनाने जैसी चीजें करते थे। इसी को लेकर आसिम ने पलटवार किया है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026