Assi Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ का बहुत ही बुरा हाल है। मूवी ने एक हफ्ते में ही दम तोड़ दिया है। हैरानी की बात ये है कि, अस्सी में तापसी की एक्टिंग और कहानी की रिव्यू में खूब तारीफ हुई थी। लेकिन सिनेमाघरों तक ये तारीफ दर्शकों के रुप में नहीं पहुंच सकी। 20 फरवरी को अस्सी रिलीज हुई थी। अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में एक गैंग रेप पीड़िता और उसका केस लड़की महिला वकील को दिखाया गया है। अस्सी अगर वीकेंड पर देखने का प्लान कर रहे हैं तो सातवें दिन के कलेक्शन को जरुर जान लीजिए।
Assi Box Office Collection Day 7 कितना हुआ?
अस्सी ने रिलीज के सातवें दिन सिर्फ 54 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। छठे दिन ये सिर्फ 6 लाख था। इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, बॉलीवुड फिल्म किस तरह दर्शकों का भारी अकाल को झेल रही है।

तापसी पन्नू की इस फिल्म का ऑपनिंग डे पर ही दम निकलता हुआ दिखा। दरअसल, फिल्म ने सिर्फ 1 करोड़ रुपए पहले दिन कमाए थे। इसके बाद से ही कमाई में गिरावट जारी है। लगभग 30 करोड़ की लागत से बनी ये मूवी सिर्फ 6.89 करोड़ रुपए की कमा सकी है। मेकर्स को उम्मीद है। शायद वीकेंड पर मूवी की हालत सुधरे। फिलहाल ‘अस्सी’ एक गंभीर मुद्दे पर बने होने के कारण फ्लॉप होते हुए दिख रही है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं। फिल्म की बुरी हालत का कारण कुछ लोग कहानी में कुछ नयापन ना पाना मान रहे हैं। इसके साथ ही कुछ का कहना है कि, मूवी बेहद गंभीर मुद्दे पर बनी है, शायद इसीलिए दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पा रही है।
तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ की कहानी क्या है?
तापसी पन्नू की ये फिल्म एक महिला शिक्षिका के साथ हुए गैंगरेप की कहानी है। इसमें तापसी पन्नी एक तेज तर्रार महिला वकील बनी हैं। कहानी कोर्ट रुम और योन शोषण के ईर्द-गिर्द घूमती है। इसमे बताया गया है कि, भारत में हर दिन महिलाओं के साथ कम से कम 80 यौन उत्पीड़न के मामले होते हैं। इसी कारण इसका नाम भी अस्सी रखा गया है। अनुभव सिन्हा ने फिल्म का डायरेक्शन किया है। मूवी में तापसी के साथ नसीरुद्दीन शाह भी लीड रोल में हैं।






