---Advertisement---

कॉन्सर्ट में फैन ने Atif Aslam पर की दी नोटों की बारिश, सिंगर ने बदसलूकी का ऐसे दिया जवाब

Atif Aslam: आतिफ असलम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह एक फैन की बदसलूकी का मुंह तोड़ जवाब देते हुए नजर आए। वीडियो में आतिफ की होशियारी की लोग तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने जिस तरह स्थिति को संभाला वह काबिले तारीफ है। सोशल मीडिया पर वायरल रहे इस वीडियो में एक शख्स सिंगर पर पैसे लुटाते हुए नजर आया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 27, 2023 3:03 अपराह्न

atif aslam
Follow Us
---Advertisement---

Atif Aslam: पॉपुलर स्टार्स के कॉन्सर्ट को फैंस को इंजॉय करते हैं। इसे देखने के लिए महंगी टिकट खरीद कर वह लाइन में लग जाते हैं। वहीं तालिया की गूंज सितारों की पापुलैरिटी को बयां करने के लिए काफी होता है। कॉन्सर्ट में अपना प्यार स्टार्स तक पहुंचाने के लिए फैंस हर संभव कोशिश करते हैं। सीटियों की आवाज के साथ तालियों की गड़गड़ाहट सितारों के कॉन्फिडेंस और स्टारडम को सबूत देने के लिए काफी है। कई दफा स्टार्स के कॉन्सर्ट में बदसलूकी भी की जाती है और आए दिन खबर सोशल मीडिया पर वायरल होती है। इस सब के बीच पापुलर सिंगर आतिफ असलम के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है जिसका वीडियो फिलहाल चर्चा में है।

फैन ने कर दी ये हरकत

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स आतिफ असलम की तारीफ कर रहे हैं। वहीं उन्होंने जिस तरह अपने साथ हुई बदसलूकी का जवाब दिया है वह काबिले तारीफ है। दरअसल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आतिफ ‘क्या से क्या हो गए’ गाने पर परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रहे हैं। कॉन्सर्ट की भीड़ से मौजूद एक शख्स उन पर पैसे लुटाने लगता है। फैन की इस हरकत से आतिफ असलम भी चुप रह जाते हैं और वह बड़ी होशियारी से इस स्थिति को संभालते हुए नजर आते हैं।

आतिफ ने दिया मुंहतोड़ जवाब

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब वह शख्स आतिफ असलम पर पैसे फेंकते हैं तो सिंगर पहले म्यूजिक बंद करवा कर फिर उस फैन से बात करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर गुस्से की जगह प्यार था और वह बहुत ही विनम्र स्वभाव से कहते हैं, “मेरे दोस्त आप मेरे ऊपर इन पैसों को फेंकने से अच्छा है कि किसी को दान कर दो। मुझे पता है कि आप बहुत अमीर हो मैं आपकी तारीफ करता हूं लेकिन पैसे की ऐसी बेज्जती मत करो।” वहीं आतिफ इस दौरान पैसे को छूते भी नहीं है और फैन से कहते हैं कि आप आकर अपने पैसे ले जाइए।

फैंस कर रहे आतिफ की तारीफ

वहीं आतिफ असलम की इस विनम्रता को देख वहां मौजूद भीड़ काफी एक्साइटिंग हो जाती है। तालियों की गड़गड़ाहट और सीटियों की आवाज आतिफ के स्टारडम को बखूबी बयां करने के लिए काफी है। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस आतिफ की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। उन्होंने जिस तरह इस स्थिति को संभाला वह वाकई किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026