---Advertisement---

सनसेट के बीच Avneet Kaur पर चढ़ा दीपिका के इस गाने का खुमार, अदाएं दिखाकर इंटरनेट पर मचाया तहलका

Avneet Kaur: अवनीत कौर फैंस को दीवाना बनना खूब जानती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कभी सिंपल लुक से तो कभी ग्लैमरस लुक से लोगों के बीच लाइमलाइट में आ जाती है। अक्सर उनके पोस्ट को देखने के बाद लोग मदहोश हो जाते हैं। वह अपने हर लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं और अपनी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 13, 2024 11:57 पूर्वाह्न

Avneet Kaur
Follow Us
---Advertisement---

Avneet Kaur: अवनीत कौर फैंस को दीवाना बनना खूब जानती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कभी सिंपल लुक से तो कभी ग्लैमरस लुक से लोगों के बीच लाइमलाइट में आ जाती है। अक्सर उनके पोस्ट को देखने के बाद लोग मदहोश हो जाते हैं। वह अपने हर लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं और अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने ग्लैमरस ड्रेस को लेकर जानी जाती हैं। फैंस उन्हें देख लट्टू हो जाते हैं क्योंकि वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। इस बीच उन्होंने फैंस के बीच से एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद एक बार फिर लोगों की निगाहें अटक गई।

Avneet Kaur दिखा रही जबरदस्त अदाएं

अवनीत कौर का यह वीडियो भी बाकियों की तरह खास है जिसमें वह एक बार फिर अपने हुस्न का दीदार करवाती हुई दिखाई दी। इस वीडियो में बैकग्राउंड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ फिल्म का अंग लगा दे गाना बज रहा है। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Avneet Kaur का ग्लैमरस लुक चर्चा में

वीडियो में वह एक बार फिर लोगों के बीच अपनी अदाएं दिखा कर इंटरनेट पर छा गई है। इसमें उन्होंने एथनिक लुक को कैरी किया है और वह गजब ढा रही है। सिंपल अटायर में भी खूबसूरती को किस तरह टॉप पर रखना है यह अवनीत से बेहतर कोई नहीं जानता है। जहां तक उनके लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू प्रिंटेड क्रॉप टॉप को एक व्हाइट प्लाजो के साथ कैरी किया है और यह इंडो वेस्टर्न लुक वाकई काफी खास है।

Avneet Kaur के वीडियो को देख लोग दीवाने

वीडियो में वह अपने बालों के साथ खेलती हुई नजर आ रही है तो कभी बैक पोज में कातिलाना दिख रही है। वह जिस तरह अदाएं दिखा रही है वह फैंस को पागल करने के लिए काफी है। वीडियो को शेयर करते हुए अवनीत ने कैप्शन में लिखा, “यह जगह मेरा दिल है।” दरअसल सनसेट और पानी के पास अवनीत पोज दे रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अवनीत नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ ‘टीकू वेड्स शेरू’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026