‘सब नेचुरल है…’ क्या Avneet Kaur का बोटॉक्स से नहीं है लेना-देना, लेटेस्ट फोटोज को निहारने लगे फैंस

Avneet Kaur: सर्जरी और बोटोक्स को लेकर आखिर क्या कहा गया एक्ट्रेस की तरफ से जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें चर्चा में है और वह ट्रेंड कर रही है। आइए जानते हैं हेटर्स को क्या बोल गई एक्ट्रेस।

Avneet Kaur

Photo Credit- Google Avneet Kaur

Avneet Kaur: 25 साल की सोशल मीडिया सेंसेशन जो बचपन में टीवी पर नजर आई और अब अपनी बेबाक फोटोज से फैंस का दिल जीत लेती है। यह सच है कि अवनीत कौर को देखकर फैंस क्रेजी हो जाते हैं। उनके लिए सर्जरी और बोटोक्स की बातें करते हैं। जहां लोगों का आरोप होता है कि वह खूबसूरत देखने के लिए ब्यूटी एक्सपेरिमेंट करती हैं। हालांकि इस सबके बीच सोशल मीडिया पर बोटोक्स सर्जरी विवाद पर एक्ट्रेस ने चुप्पी थोड़ी है और बताया कि आखिर सच्चाई क्या है। इसके साथ ही उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को लोग निहारने लगे हैं।

सर्जरी को लेकर क्या बोल गई अवनीत कौर

दरअसल बोटोक्स और सर्जरी विवाद को लेकर अवनीत कौर ने कहा कि आप भी अगर अपनी बचपन की फोटो देखेंगे तो अब तक में बहुत बदलाव आए होंगे। आप जैसे इस समय में दिखते थे वैसे ही नहीं दिखते हैं। सब बड़े होते हैं और हमारे फीचर्स बदल जाते हैं। आप भी बड़े होने के बाद अलग इंसान बन जाते हो। मेरे भी फीचर्स बहुत बदले हैं और शायद मैं और बड़ी हो जाऊंगी तो ऐसी नहीं दिखूगी यह सब नेचुरल है। मैंने कोई सर्जरी या बोटोक्स की मदद नहीं ली है मेरी आंखें और मैं वैसी ही हूं और यह श्रेय मेरी मां को जाता है।

ब्लैक ड्रेस में Avneet Kaur की लेटेस्ट फोटोज ने फिर मचाई हलचल

अवनीत कौर का बयान निश्चित तौर पर उन सभी लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है जो उन्हें बोटोक्स और सर्जरी को लेकर ट्रोल करते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें चर्चा में आ गई है जहां वह ब्लैक कलर की नेट ड्रेस पहनी हुई दिखी। ऑफ शोल्डर ड्रेस में वह अपने कर्व्स को फ्लॉन्ट करती नजर आई तो वहीं ग्लॉसी मेकअप के साथ सॉफ्ट कर्ल हेयरस्टाइल चर्चा में है। मिरर सेल्फी लेते हुए अवनीत कौर ब्लैक लुक में सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां कुछ लोग उन्हें रियल ब्यूटी बता रहे हैं तो कुछ लोग एक बार फिर से सर्जरी को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।

 

Exit mobile version