---Advertisement---

Avneet Kaur की तरह बजट सूट को जन्माष्टमी पर आप कर सकती हैं स्टाइल, देखते ही सब करेंगे कॉपी

Avneet Kaur: अवनीत कौर की तरह स्टाइलिश और खूबसूरत दिखने के लिए आप इन सूट को कर सकती हैं कलेक्शन में शामिल जो है बेस्ट। बजट में आप इसे खरीद सकती हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 19, 2024 3:15 अपराह्न

Avneet Kaur
Follow Us
---Advertisement---

Avneet Kaur: अवनीत कौर अपने फैशन चॉइस से लोगों को हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। यह सच है कि वह न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि अपने फैशन से भी लाइमलाइट में रहती है। वेस्टर्न ही नहीं उनके पास ट्रेडिशनल कलेक्शन कोई कमी नहीं है और ऐसे में वह फैंस को लुभाना जानती है। ऐसे में टीनेज लड़कियां उनके सलवार सूट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं जो बेस्ट है। खास बात यह है कि इस तरह के सूट आपको आसानी से बजट में मिल जाएंगे।

फ्लोरल प्रिंट लॉन्ग अनारकली सूट

अवनीत कौर की तरह फ्लोरल प्रिंट अनारकली सूट को आप वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं जो वाकई काफी खास है। इस तरह की अनारकली लॉन्ग फ्रॉक सूट आजकल काफी ट्रेंड में है और 2000 की कीमत में आप इसे मार्केट या फिर ऑनलाइन खरीद सकती हैं।

ऑल ब्लैक सूट में दिलकश दिखीं Avneet Kaur

ब्लैक कलर लड़कियां किस कदर पसंद करती है इसमें कोई दो राय नहीं है। ऐसे में अगर आप अवनीत की तरह ब्लैक कुर्ते को स्टाइल करना चाहती है तो किसी भी फैब्रिक में इस कुर्ता सेट को 1500 की कीमत में कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं।

कॉटन प्रिंट गरारा सूट

अवनीत कौर इस प्रिंटेड कॉटन गरारा में काफी कंफर्टेबल और कूल नजर आ रही है। ऐसे में आप भी इसे किफायती दाम में खरीद सकती हैं। इस तरह की सूट आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन आसानी से 1500 से 2000 की कीमत में मिल जाएगी।

स्लीवलेस एंब्रॉयडरी व्हाइट सलवार सूट

अवनीत कौर की तरह आप स्लीवलेस एंब्रायडरी वर्क में कुत्ते को कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं जो किसी भी ओकेजन के लिए परफेक्ट है। इसमें आपकी खूबसूरती निखर कर सामने आएगी और आप लोगों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। इस तरह की सूट आप 1700 रुपए में meesho से खरीद सकती हैं।

कश्मीरी कुर्ता विद पजामा

अवनीत कौर की तरह लूज कश्मीरी कुर्ता विद पजामा बेस्ट चॉइस हो सकता है। निश्चित तौर पर यह काफी अलग है जिसे आप अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। 1000 से 1500 रुपए की कीमत में आप इस कुर्ते को स्टाइल कर सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

मार्च 10, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 10, 2026

Dhurandhar 2 Advance Booking

मार्च 10, 2026

Shahid Kapoor

मार्च 10, 2026

Badshah

मार्च 10, 2026

Heart Health

मार्च 10, 2026