---Advertisement---

Awarapan 2 Box Office Collection Day 19: इमरान हाशमी का ‘आवारापन ‘ थिएटर में लगा रहा आग, टोटल कलेक्शन चौंका रहा

Awarapan 2 Box Office Collection Day 19: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म 'आवारापन 2 'बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। ये साल 2026 की सबसे हिट लव स्टोरी बन चुकी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 2, 2026 4:14 अपराह्न

Awarapan 2 Box Office Collection Day 19
Follow Us
---Advertisement---

Awarapan 2 Box Office Collection Day 19:  इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’  बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी इसका कलेक्शन जारी है । इस बॉलीवुड स्टोरी पर साउथ सुपर स्टार यश की टॉक्सिक  फिल्म का भी असर नहीं पड़ा है। प्रतिदिन ये  50 लाख से ऊपर का कलेक्शन कर रही है। फिल्म का बजट काफी कम है, लेकिन इसके बाद भी ये जबरदस्त कमाई करके मेकर्स की बल्ले -बल्ले करा रही है। बीते दिन भी आवारापन 2 ने बहुत अच्छा कलेक्शन किया है।

Awarapan 2 Box Office Collection Day 19 कितना हुआ?

‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 18वें दिन 50 लाख की कमाई की है। ये कलेक्शन 1279 शोज से हुआ है। बॉलीवुड एक्टर  इमरान हाशमी की ये मूवी भारत में टोटल कलेक्शन 177.50 करोड़ रुपए कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 33.35 करोड़ रुपए हो चुका है। इसके साथ ही आवारापन 2 टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 210.85 करोड़ रुपए हो चुका है। इस मूवी का बजट 40 करोड़ के आस-पास है। ये अपना बजट निकालकर प्रॉफिट की तरफ बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘आवारापन 2’ को क्यों पसंद कर रही जनता?

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2 ‘को ऑडियंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।साल 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ भले ही उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर न चली हो, लेकिन बाद में इसने एक कल्ट क्लासिक का दर्जा हासिल कर लिया था। यही वजह है कि,  जब इसका पार्ट 2 आया तो फैंस ने भर-भरकर प्यार लुटाया। जनता को इसकी दमदार और इमोशनल कहानी पसंद आ रही है। इस बार इमरान हाशमी ने एक रोमांटिक लेवल की इमेज से हटकर कुछ नया किया है। जिसके कारण इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shah Rukh Khan

सितम्बर 15, 2026

Salman Khan

सितम्बर 15, 2026

Sameer Anjaan

सितम्बर 15, 2026

Hanuman Ansh

सितम्बर 15, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 11

सितम्बर 15, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 32

सितम्बर 15, 2026