---Advertisement---

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: क्या वाकई ‘सैयारा का बाप’ निकले ओजी इमरान हाशमी, कमाई देख फैंस पीट लेंगे माथा

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: क्या वाकई सैयारा से इमरान हाशमी आगे बढ़ चुके चुके हैं। आइए जानते हैं कैसे सोशल मीडिया पर कमाई को लेकर तुलना देखा जा रहा है और किसने फैंस का दिल जीता है। जानिए किसका क्या हाल रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 20, 2026 1:08 अपराह्न

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6
Follow Us
---Advertisement---

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: फैंस ने 17 साल तक इंतजार किया और फिर जाकर उन्हें इमरान हाशमी से आवारापन 2 का तोहफा मिला लेकिन क्या यह लोगों के दिलों पर उस कदर कब्जा करने में कामयाब हुई जैसी उम्मीद की जा रही थी। शुरुआत तो काफी जबरदस्त हुई लेकिन आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 में आखिर क्या कमाल दिखा पाए इमरान हाशमी। आइए जानते हैं क्या सैयारा को वाकई जोरदार टक्कर दे रहे हैं क्योंकि लोग शुरुआत से ही दोनों फिल्मों की कमाई की तुलना कर रहे थे। क्या वाकई अनित पड्डा और अहान पांडे की फिल्म को पछाड़कर आवारापन 2 आगे निकल चुकी है। जानिए शॉकिंग कमाई।

इमरान हाशमी की आवारापन 2 की कमाई ने उड़ाए लोगों के होश

आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 की बात करें तो इमरान हाशमी की फिल्म ने बुधवार को महज 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही भारत में इसका कुल कलेक्शन 107.50 करोड रुपए बताई जा रही है तो वहीं ग्रॉस कलेक्शन 150 करोड़ के आसपास कहा जा रहा है। 22 करोड़ की शानदार ओपनिंग करने वाली आवारापन 2 की छठे दिन की कमाई निश्चित तौर पर शॉकिंग है लेकिन आगे यह क्या कमाल दिखाती है इस पर नज़रें रहेंगी।

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6 के सामने देखें सैयारा की कमाई

आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 से हटकर अगर मोहित सूरी के निर्देशन में बनने वाली अनित पड्डा और अहान पांडे की सैयारा की बात करें तो इसने कमाई में कई रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए दिखा था। 126 दिन फिल्म का खुमार देखा गया था और ओवरऑल भारत में कुल कलेक्शन 329.73 करोड रुपए रहा था। जाहिर तौर पर इमरान हाशमी की आवारापन 2 को सैयारा को टक्कर देने के लिए काफी ज्यादा कमाई की जरूरत है। फिलहाल तो सिर्फ 6 दिन हुए हैं। आगे कमाई में कौन किस पर हावी होता है यह देखने वाली बात होगी क्योंकि दोनों ही फिल्मों की अपनी एक धाकड़ फैन फॉलोइंग रही है।

2007 की आवारापन का सीक्वल आवारापन 2 में इमरान हाशमी के साथ दिशा पटानी नजर आई हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026