---Advertisement---

Awarapan 2 Box Office Collection Day 7: इस मामले में छठी बड़ी हिंदी फिल्म का इमरान हाशमी ने बनाया रिकॉर्ड, दूसरे हफ्ते की कमाई क्यों रहेगी अहम

Awarapan 2 Box Office Collection Day 7: इमरान हाशमी की आवारापन ने कुछ इस कदर धमाल मचाया है कि सोशल मीडिया पर यह लगातार चर्चा में है लेकिन कम कमाई के बाद भी कैसे यह रिकार्ड बनाने में कामयाब रही है।आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 21, 2026 1:05 अपराह्न

Awarapan 2 Box Office Collection Day 7
Follow Us
---Advertisement---

Awarapan 2 Box Office Collection Day 7: अपनी जबरदस्त इंटेंस एक्टिंग से लोगों के दिलों जान में बसने वाले इमरान हाशमी ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया और 2007 की मशहूर फिल्म आवारापन का सीक्वल आया। क्या यह फैंस के दिलों पर राज करने में कामयाब रही है। आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7 में आखिर कितनी कमाई रही है जो जाहिर तौर पर लोगों को हैरान कर देने के लिए काफी है। जाहिर तौर पर कमाई में कमी दर्ज की जारी रही है लेकिन हिंदी फिल्म ने कैसे रिकॉर्ड में छठे नंबर पर इमरान हाशमी की आवारापन 2 शामिल हो चुकी है। जानिए आखिर क्या है बड़ी कामयाबी।

Awarapan 2 Box Office Collection Day 7 में देखें फैंस का कमाल

आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7 की बात करें तो गुरुवार को फिल्म ने 6 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही पहले हफ्ते में कुल कमाई 113.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कमाई में फिलहाल उतार चढ़ाव का दौर जारी है लेकिन इतना तो तय है कि इमरान हाशमी की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बने रहने के लिए फिलहाल मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में दूसरे हफ्ते की कमाई पर लोगों की नजरें रहने वाली है।

जानिए किन 6 फिल्मों के साथ आवारापन 2 ने बनाया रिकॉर्ड

आवारापन 2 ने पहले हफ्ते को शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म की सुपर-सक्सेस ने Tier 2 और Tier 3 सेंटर्स के साथ-साथ नॉन-नेशनल चेन्स में भी एग्जिबिटर्स के बीच पॉजिटिविटी और उत्साह लाया है। बॉर्डर 2, धुरंधर 2, भूत बंगला, वेलकम टू द जंगल और धमाल 4 के बाद यह छठी हिंदी फिल्म है जिसने मेट्रो से आगे भी अच्छा स्कोर किया है। फिल्म रिलीज न होने की वजह से इसका फायदा आवारापन 2 को देखने को मिल सकता है लेकिन बुधवार को टॉक्सिक रिलीज होने वाली है जिसका फर्क देखने को मिलेगा।

आगे किस तरह से आवारापन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ता है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic

अगस्त 21, 2026

Batwara 1947 Box Office Collection Day 7

अगस्त 21, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 21, 2026

Govinda

अगस्त 21, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 21, 2026

Khatron Ke khiladi 15

अगस्त 20, 2026