Awez Darbar: नगमा मिराजकर सोशल मीडिया पर अचानक ट्रेंड करने लगी है। दरअसल बीते दिन परिवार के बर्थडे सेलिब्रेशन में उनके तमाम दोस्तों करीबी और परिवार को देखा गया लेकिन इस सब के बीच लोगों की निगाहें तो उनकी गर्लफ्रेंड को ढूंढ रही थी। हालांकि अब कथित तौर पर कहा जा रहा है कि आवेज दरबार के बर्थडे में नगमा नहीं आई थी जिसके बाद उनके ब्रेकअप की अफवाहें भी उड़ रही है। इस सब के बीच सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि क्या आवेज दरबार ने नगमा मिराजकर को बिग बॉस टीआरपी के लिए इस्तेमाल किया था
Awez Darbar के बर्थडे में क्यों नहीं आई नगमा मिराजकर
आवेज दरबार के बर्थडे पार्टी के साथ ईद का सेलिब्रेशन किया गया। इस दौरान गौरव खन्ना से लेकर उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला, फरहाना भट्ट, मनीषा रानी, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर जैसे बिग बॉस कंटेस्टेंट का जमावड़ा देखने को मिला। इस सब के बीच नगमा मिराजकर इस दौरान गायब नजर आई और उन्हें नहीं स्पॉट किया गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग आवेज दरबार के साथ ब्रेकअप की अफवाहें जारी है। इसे लेकर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं जहां कुछ लोग इसे बिग बॉस 19 की टीआरपी से जोड़ने लगे हैं।
क्या है नगमा मिराजकर और आवेज दरबार को लेकर लोगों का कहना
जब नगमा मिराजकर को आवेज दरबार की बर्थडे पार्टी में नहीं देखा गया तो यूजर्स इसे लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ब्रेकअप से कनेक्ट करने लगे हैं। एक यूजर ने कहा यह सिर्फ बिग बॉस के लिए था सारा नाटक। इन दोनों की कोई केमिस्ट्री दिखी भी नहीं। एक ने लिखा नगमा किसी बेहतर को डिजर्व करती है। एक ने कहा कल आवेज ने पूरा मुंबई बुला लिया बकवास पार्टी। वहीं नगमा मिराजकर को लेकर एक यूजर ने कहा बाहर गई होगी या कोई और रीज़न होगा शायद।
आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के रिश्ते को लेकर लोग बातें बना रहे हैं लेकिन इसकी सच्चाई क्या है। इस पर फिलहाल कपल ने कोई पुष्टि नहीं की है। बिग बॉस 19 में देखा गया था जहां आवेज ने सबके सामने नगमा को प्रपोज किया था।
