---Advertisement---

Ayushmann Khurrana के न्यू सॉन्ग Reh Ja सुनने के बाद फैंस हुए क्रेजी, रोमांस और टूटे दिल का दर्द बयां करते दिखे एक्टर

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना का न्यू सॉन्ग सुनने के बाद उनके फैंस उछल पड़े हैं और कहने में दो राय नहीं है कि यह सॉन्ग वाकई दिल को सुकून देने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 9, 2024 4:25 अपराह्न

Ayushmann Khurrana
Follow Us
---Advertisement---

Ayushmann Khurrana: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर की लिस्ट में शुमार आयुष्मान खुराना न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि सिंगिंग को लेकर भी पहचाने जाते हैं। ऐसे में उनका एक गाना जारी किया गया है जिसे सुनने के बाद फैंस के दिलों की धड़कनें रुक गई है। कहने में दो राय नहीं है कि आयुष्मान खुराना इस गाने में अपनी आवाज में एक बार फिर लोगों पर जादू चलाने में कामयाब हुए। हम बात कर रहे हैं उनके न्यू सॉन्ग ‘रह जा’ की जिसमें आयुष्मान एक बार फिर लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं। उनके इस गाने को देखने के बाद फैंस ओवर एक्साइटेड हो गए हैं।

छा गए आयुष्मान

इस गाने से एक बार फिर आयुष्मान खुराना उन लोगों को खास ट्रीट देते हुए नजर आए जो दिल टूटे आशिक हैं।आयुष्मान की आवाज में यह फुल रोमांटिक सॉन्ग देखने के बाद फैंस झूमने पर मजबूर हो गए हैं। इस गाने में आयुष्मान खुराना की आवाज से लेकर उनकी एक्टिंग और उनका एक्सप्रेशन फैंस के दिलों को इंप्रेस करने के लिए काफी है। यही वजह है कि इसे देखने के बाद लोग दीवाने हो रहे हैं। आयुष्मान का यह लव बॉय वाला इमेज लंबे समय के बाद किसी गाने के वीडियो में देखने को मिला और यह उनके फैंस को इंप्रेस करने के लिए काफी है।

क्या है इस गाने की खासियत

यह पहली दफा नहीं है जब आयुष्मान खुराना अपने गाने की वजह से सुर्खियों में आए हो। इससे पहले वह ‘मेरा मन कहने लगा’ गाने से अपनी आवाज से जादू चला चुके हैं। वह कई गाने से इंडस्ट्री में छाए रहे हैं और निश्चित तौर पर वह एक जबरदस्त प्लेबैक सिंगर है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना आखिरी बार ‘ड्रीम गर्ल 2’ में नजर आए थे। वहीं इस गाने की बात करें तो यह पुरानी यादों से भरा हुआ एक गाना है जो बिजी जिंदगी से पलों में सुकून देने और अलग होने के दर्द के बारे में बात कर रहा है। यह एक रोमांटिक सेड सॉन्ग है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026