---Advertisement---

Baaghi 4 Trailer: Tiger Shroff ने की ‘एनिमल’ की छुट्टी! बागी 4 की लव स्टोरी क्याSaiyaara का तोड़ेगी रिकॉर्ड?

Baaghi 4 Trailer का ट्रेलर आ गया है। इसमें Tiger Shroff की तुलना 'एनिमल' के रणबीर कपूर से की जा रही है। ये एक लव स्टोरी है जो कि, रिलीज के बाद सैयारा को टक्कर दे सकती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 30, 2025 2:01 अपराह्न

Baaghi 4 Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Baaghi 4 Trailer: टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म बागी 4 का ट्रेलर आ गया है। ये एक लव स्टोरी बेसड मूवी है। जिसमें Sanjay Dutt , पंजाबी क्वीन Sonam Bajwa के साथ Harnaaz Kaur Sandhu हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद कुछ लोगों को आमिर खान की ‘गजनी’ की याद आ रही है तो कुछ को ‘एनिमल’ फिल्म के रणबीर कपूर की, इसका ट्रेलर एक्शन, इमोशन, क्राइम और सस्पेंस से भरा हुआ है। 5 सितंबर को बागी 4 रिलीज होगी। ये एक शानदार लव स्टोरी बताई जा रही है।ऐसे में अब से Saiyaara को कितना टक्कर देती है, इस पर सभी की नजर है।

Baaghi 4 Trailer में Tiger Shroff ने Animal फिल्म के Ranbir Kapoor को टक्कर

टाइगर श्रॉफ की बागी 4 का ट्रेलर आज आ चुका है। इसमें Tiger Shroff का किलर अवतार Animal फिल्म के Ranbir Kapoor को पूरी टक्कर दे रहा है। फैंस को तो लग रहा है कि, ये टाइगर का जबरदस्त कम बैक है।

Video Credit: NadiadwalaGrandson

बागी 4 में Sanjay Dutt का खलनायक अवतार देख फैंस तारीफ करने को मजबूर हो गए हैं। वहीं, सोनम बाजवा और हरनाज संधू की भी अहम भूमिका है। इस मूवी में गर्लफ्रेंड की मौत का बदला लेते हुए टाइगर श्रॉफ दिखेंगे। साजिद नाडियावाला की ये फिल्म इस साल की सबसे हिट मोहित सूरी की लव स्टोरी ‘सैयारा’ को टक्कर दे सकती है। लगभग साढ़े तीन मिनट के इस ट्रेलर में ‘एक बागी ने रोमियो, रांझा और मजनू सबको फेल कर दिया।’ जैसे डायलॉग्स हैं।इस फिल्म में टाइगर एक ऐसी लड़की को ढूंढ रहे हैं जो कि, असल में है ही नहीं, ऐसे में मूवी सस्पेंस से भरी हुई है।

बागी 4 से टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त कमबैक

बागी का पहला पार्ट 2016 में आया था। इसके बाद सेकंड पार्ट 2018 और तीसरा पार्ट 2020 में आया था। अब 5 साल बागी 4 पार्ट आ रही है। Baaghi फ्रेंचाइजी के सभी पार्ट काफी हिट रहे हैं। 5 सितंबर को इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें, टाइगर श्रॉफ आखिरी बार साल 2024 में आयी मूवी “बड़े मियां छोटे मियां” में दिखे थे। इसने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि, बागी 4 के जरिए एक्टर तगड़ा कमबैक कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 2, 2026

Health Tips

नवम्बर 2, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 2, 2026