---Advertisement---

Bad Newz Movie Review: कैसी है विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की यह फिल्म? देखने से पहले जान लीजिए खास बातें

Bad Newz Movie Review: तृप्ति डिमरी और विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज़' को देखने से पहले जानिए क्या कहते तरण आदर्श, क्या है फिल्म की खासियत और कहां रह गई कमी। आइए जानते हैं सब कुछ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 18, 2024 10:41 अपराह्न

Bad Newz Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

Bad Newz Movie Review: विक्की कौशल, एम्मी विर्क और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘बैड न्यूज‘ 19 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर लोगों के बीच अलग लेवल का खुमार देखा जा रहा है। इस सब के बीच अगर आप कर रहे हैं फिल्म को देखने की प्लानिंग तो जान लीजिए मूवी क्रिटिक तरण आदर्श फिल्म को लेकर क्या कह रहे हैं। यह खबर विक्की और तृप्ति के फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग है क्योंकि वे लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले जानिए क्या है फिल्म को लेकर रिव्यू। कैसी है विक्की कौशल की एक्टिंग और कितने मिले हैं स्टार।

कितने मिले फिल्म को स्टार्स

तरण आदर्श ने ट्वीट के साथ इसकी जानकारी दी है और फिल्म को 4 स्टार दिए हैं। आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी आपको कॉमेडी जरूर लग सकती है लेकिन यह बाकी काफी दिलचस्प है जो आपको इस फिल्म को देखने के लिए मजबूर कर सकती है। इसके अलावा इस फिल्म के चुटकुले आपको गुदगुदाने के लिए काफी है।

स्टारकास्ट की एक्टिंग

फिल्म में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की एक्टिंग बेहद शानदार है और वह कॉमेडी से लेकर इमोशनल सीन्स को बखूबी निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही तृप्ति ग्लैमर का तरीका जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वहीं एम्मी विर्क अपने कॉमिक अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं। ऐसे में तीनों स्टार कास्ट इस फिल्म में छाए हुए रहे।

गाने हैं शानदार

फिल्म के गाने को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज देखा गया। वहीं मूवी क्रिटिक के मुताबिक तौबा तौबा के अलावा फिल्म में मेरे महबूब मेरे सनम और जानम आपको एंटरटेनमेंट का पूरा डोज देने के लिए काफी है।

कहां रह गई कमी

तरण आदर्श के मुताबिक पहले हाफ में कुछ पल ज़्यादा अलग हो सकते थे और कुछ किरदारों के बिना भी कहानी को बेहतर बनाया जा सकता था।

क्या फिल्म देखें?

अगर एक आखिरी शब्द में इस फिल्म के बारे में कहा जाए तो यह आपको एंटरटेन करने के लिए काफी है जो आपके दिल को जीत सकती है। यह मजेदार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026