---Advertisement---

Bad Newz Song: ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ के इस न्यू वर्जन को सुन झूमने लगेंगे आप, तृप्ति के साथ रोमांस करते दिखे एम्मी-विक्की

'मेरे महबूब मेरे सनम' के न्यू वर्जन को सुनने के बाद एक्साइटेड हो जाएंगे आप, विक्की कौशल ने मचाया जबरदस्त धमाल, एम्मी विर्क के साथ जुगलबंदी देख क्रेजी हुए लोग।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 14, 2024 12:01 अपराह्न

Bad Newz Song
Follow Us
---Advertisement---

Bad Newz Song: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी, विक्की कौशल और एम्मी विर्क की फिल्म ‘बेड न्यूज‘ काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर फैंस ही नहीं इस फिल्म को लेकर स्टार्स भी एक्साइटेड हैं। वहीं इस सब के बीच तृप्ति और विक्की की फिल्म का गाना ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ दीवाना बना रहा है और यह लोगों के बीच चर्चा में है। वीडियो में तीनों स्टार्स मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें आप देख सकते हैं कि गाने में तीनों फूल टू धमाल मचा रहे हैं। आइए देखते हैं यह गाना।

मस्ती से भरा गाना सुन फैंस हुए एक्साइटेड

विक्की कौशल ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कब तुमने यह सोचा था कब तुमने यह जाना मेरे महबूब मेरे सनम आ गया।” इस गाने में तीनों के बीच मस्ती जारी है। वहीं इस वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह से तीनों स्टार्स एक दूसरे के साथ जबरदस्त केमिस्ट्री बना रहे हैं। जहां विक्की और एम्मी की भिड़ंत देख आप दिल लुटाने पर मजबूर हो जाएंगे तो विक्की और तृप्ति की केमिस्ट्री दिल को छूने के लिए काफी है। वहीं इस गाने को सुनने के बाद आपको इस गाने का पुराना वर्जन मेरे महबूब मेरे सनम की याद आ जाएगी।

फिल्म होने वाली है मजेदार

बता दें कि जहां तक ‘बेड न्यूज़’ की बात करें तो यह 19 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी जबरदस्त है जिसमें तृप्ति के बच्चे का होने वाला पिता कौन है इस बात पर एम्मी विर्क और विक्की कौशल की लड़ाई होती। ऐसे में लोगों को इस बात का इंतजार रहेगा कि आखिर तृप्ति किसे अपने बच्चे का पिता कहती है।

तौबा तौबा के बाद इस गाने का चला जादू

बता दें कि मेरे महबूब मेरे सनम से पहले फिल्म का गाना ‘तौबा तौबा’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और इसमें विक्की कौशल के डांस के साथ तृप्ति की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। गाने में विक्की के डांस स्टेप को देखने के बाद न सिर्फ फैंस बल्कि सलमान खान और ऋतिक रोशन की तारीफ करने पर मजबूर हो गए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026