---Advertisement---

Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय और टाइगर के साथ चला सोनाक्षी का जादू, ‘मस्त मलंग झूम’ गाने को सुनकर उछले फैंस

Bade Miyan Chote Miyan: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां‘ का टाइटल ट्रैक और टीजर रिलीज होने के बाद अब ‘मस्त मलंग झूम’ गाना जारी कर दिया गया है। पार्टी एंथम पसंद करने वाले लोगों के लिए यह गाना काफी खास है। गाना रिलीज होने के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 28, 2024 5:21 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 28, 2024 5:55 अपराह्न

Bade Miyan Chote Miyan
Follow Us
---Advertisement---

Bade Miyan Chote Miyan: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां‘ का टाइटल ट्रैक और टीजर रिलीज होने के बाद अब ‘मस्त मलंग झूम’ गाना जारी कर दिया गया है। पार्टी एंथम पसंद करने वाले लोगों के लिए यह गाना काफी खास है। गाना रिलीज होने के बाद से ही लोगों के बीच काफी क्रेज़ है। फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या फिल्म धमाल मचा पाएगी। अक्षय-टाइगर की जोड़ी लोगों के बीच खूब डिमांड में है और उनकी Bade Miyan Chote Miyan लगातार चर्चा में बनी हुई है। गाने को फैंस से खूब प्यार मिल रहा है।

Bade Miyan Chote Miyan अक्षय और टाइगर के साथ धमाल मचाती सोनाक्षी

गाने की खासियत की बात करें तो इसे अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और निकिता गांधी ने अपनी आवाज दी है। इसके लिरिक्स इरशाद कामिल और संगीत विशाल मिश्रा का है। इस गाने के जरिए पहली बार सोनाक्षी सिन्हा का लुक इस फिल्म से सामने आया है जो अक्षय और टाइगर के साथ धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। यह फिल्म लोगों के बीच इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यह 1998 की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का रिमेक है। इसमें अमिताभ बच्चन, गोविंदा और रवीना टंडन स्टार कास्ट के तौर पर नजर आए थे।

Bade Miyan Chote Miyan 11 अप्रैल को ईद के मौके पर दस्तक

अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और सोनाक्षी सिन्हा के अलावा फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और मानुषी छिल्लर भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है। फिल्म 11 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। अक्षय कुमार के प्रमोशन में बिजी हैं और इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है जबकि प्रोडक्शन पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। जहां तक इस गाने की बात करें तो अक्षय और टाइगर इस गाने में जबरदस्त डांस करते हुए दिखाई दे रहे है। गाने में उनका साथ सोनाक्षी सिन्हा खूब दे रही हैं और यह सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026