टिटहरी और सरके चुनर कंट्रोवर्सी के बाद ‘सजन रे’ में Badshah और नोरा फतेही दिखे साथ, लोगों ने लिए मजे ‘राम मिलाई जोड़ी’

Badshah: नोरा फतेही के साथ रैपर अपने सॉन्ग सजन रे को लेकर काफी चर्चा में है और इसके वीडियो को देखने बाद लोग किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं और मजे लेते दिखे हैं। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

Badshah

Photo Credit- Google Badshah

Badshah: हाल ही में टिटहरी गाने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे बादशाह एक बार फिर ट्रेंड में हैं और इस बार उनका धमाका नोरा फतेही के साथ देखा जा रहा है। दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से हनी सिंह के साथ उनका वोल्युम 1 को बैन करने का आदेश दिया गया। वहीं इस सबके बीच अब सजन रे से एक बार फिर वह सुर्खियों में आ गए हैं। आइए जानते हैं इस बार नोरा फतेही के साथ बादशाह ने क्या कमाल दिखाया है। जहां बीते दिन एक्ट्रेस सरके चुनर सॉन्ग को लेकर काफी ट्रोल हुई है। इस सबके बीच सजन रे ट्रेंड कर रहा है।

Badshah और नोरा फतेही ने इस तरह दिखाया कमाल

सजन रे सॉन्ग की बात करें तो इसमें एक बार फिर नोरा फतेही का धमाका देखा जा रहा है और वह अपने फैंस को दीवाना बना रही है। उनके एक-एक लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उनका ग्लैमर सोशल मीडिया पर छा गया है। वहीं उनके साथ बादशाह भी कमाल दिखाते हुए नजर आए। रैपर और सिंगर के तौर पर उनकी आवाज लोगों के दिलों जान में बसती है लेकिन कंट्रोवर्सी के बीच बादशाह क्या लोगों का दिल जीत पाएंगे यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

नोरा फतेही और बादशाह को साथ देख लोगों ने लिए चटकारे

जहां एक तरफ नोरा फतेही का ग्लैमरस अंदाज सजन रे सॉन्ग में देखने लायक है तो वहीं दूसरी तरफ बादशाह की आवाज ने लोगों का दिल जीत लिया है। हालांकि इस सबके बीच ट्रोल करने वालों की भी कमी नहीं है। जहां एक यूजर ने कहा राम मिलाई जोड़ी तो एक ने कहा इन दोनों को बायकॉट करो। एक ने लिखा हमेशा एक जैसे स्टेप करते हो बोरिंग तो एक ने कहा एक और बैंगर आ गया है। एक ने लिखा फायर तो बाकी फैंस भी ट्रोलिंग के बीच सपोर्ट दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

अब ऐसे में आगे यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि बादशाह और नोरा फतेही की जोड़ी किस कदर कमाल दिखाती है।

Exit mobile version