Honey Singh और बादशाह के बीच जिस गाने ने करवाई दुश्मनी उस पर कानूनी शिकंजा, 2 दशक बाद देखें क्यों मुसीबत में रैपर

Honey Singh: बादशाह के साथ जिस गाने को लेकर यो यो का विवाद था उसी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कानूनी शिकंजा कसा है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी डिटेल्स जिसकी वजह से चर्चा में आ गए हैं रैपर।

Honey Singh

Photo Credit- Google Honey Singh

Honey Singh: अगर पॉपुलर रैपर और सिंगर की बात करें तो निश्चित तौर पर बादशाह और हनी सिंह का कोई जवाब नहीं है। दोनों की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है लेकिन एक गाने की वजह से दोनों की दुश्मनी भी काफी सुर्खियों में रही थी। क्या आपको पता है कि जिस एक गाने की वजह से उनके बीच दूरियां आई थी अब उस पर कानूनी शिकंजा एक बार फिर से चर्चा में है। इसे लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और म्यूजिक प्लेटफार्म को आदेश दिया है कि वह यो यो हनी सिंह और बादशाह का विवादित सॉन्ग वॉल्यूम 1 को हर प्लेटफार्म से बैन कर दे।

Honey Singh के विवादित सॉन्ग पर कोर्ट का कड़ा रुख

दरअसल इसकी शुरुआत हाल ही में हनी सिंह द्वारा एक कंसर्ट में गाने के कुछ लाइन को गुनगुनाने के बाद हुई है। कहा जा रहा है कि इसे लेकर जस्टिस ने पूरी तरह से बैन करने का आदेश दिया है। इसके साथ यह भी कहा गया कि इस गाने के रील या फिर लिरिक्स और किसी भी तरह से सोशल मीडिया पर आने नहीं दे सकते हैं। इतना ही नहीं कोर्ट मर यह भी कहा गया कि यह उन गानों में शुमार है जो कोर्ट की अंतरात्मा को गहरा सदमा देता है। गाना पूरी तरह से अश्लील है और महिलाओं के प्रति बहुत अपमानजनक है।

किसने करवाई शिकायत जिसकी वजह से फंसे हनी सिंह

इस मामले में कहा जा रहा है कि हनी सिंह के साथ-साथ बादशाह को भी नोटिस जारी किया गया है और इस गाने को पूरी तरह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया गया है। कथित तौर पर हिंदू शक्ति दल नाम के एक ऑर्गनाइज़ेशन के द्वारा कोर्ट में इसे लेकर शिकायत दर्ज करवाया गया था।

क्यों हनी सिंह और बादशाह की बढ़ी थी दूरियां

वहीं बात करें हनी सिंह के वॉल्यूम 1 सॉन्ग की तो यह लगभग दो दशक पहले रिलीज हुई थी और इस गाने को काफी पसंद भी किया गया। लिरिक्स को लेकर काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। वहीं इस गाने को लेकर बादशाह और हनी सिंह के बीच दूरियां भी आई थी। कथित तौर पर बादशाह ने रैपर पर अनुचित श्रेय लेने का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में उनके बीच दूरियां कम हो गई थी और सोशल मीडिया पर उन्होंने एक दूसरे को माफ करने की भी बात की थी। हालांकि साथ में कभी नहीं देखा गया।

Exit mobile version