---Advertisement---

Sunny Deol Juhu Bungalow: सनी देओल को बैंक ऑफ बड़ौदा ने दी खुशखबरी, अब नीलाम नहीं होगा जुहू का ‘सनी विला’, ये है वजह

Sunny Deol Juhu Bungalow: बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल का जुहू वाले बंगले के नीलामी को लेकर नोटिस वापस ले लिया है, जिसकी नीलामी 25 सितंबर को होनी थी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 21, 2023 10:18 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 21, 2023 6:30 अपराह्न

Sunny Deol Juhu Bungalow
Follow Us
---Advertisement---

Sunny Deol Juhu Bungalow:गदर-2‘ से धूम मचा रहे बॉलीवुड एक्टर और BJP सांसद सनी देओल के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। मुंबई के जुहू में स्थित उनका बंगला (Sunny Deol Juhu Bungalow) अब निलाम नहीं होगा। इस बंगले का नाम ‘सनी विला’ है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने 24 घंटे में ही बंगला की नीलाम का नोटिस वापस ले लिया है।

बैंक ने भेजा था नीलामी का नोटिस

दरअसल, रविवार को खबर सामने आई थी की बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने सनी देओल को जुहू में स्थित उनके बंगले की नीलामी का नोटिस भेजा है। बैंक ने यह नोटिस अखबार में भी प्रकाशित किया था।

25 सितंबर को होनी थी बंगले की नीलामी

नोटिस में कहा गया था की सनी देओल ने जुहू में स्थित अपने बंगले के नाम पर दिसंबर में लगभग 56 करोड़ रुपये का लोन लिया था। जिसे वह अभी तक नहीं चुका पाए हैं। ऐसे में अब उनके बंगले को निलाम किया जाएगा। यह नीलामी 25 सितंबर को होनी थी। जिसकी बेस प्राइस 51.43 करोड़ रुपये रखी गई थी। लेकिन, अब बैंक ने इस नोटिसा पर रोक लगा दी है।

इस वजह से वापस लिया गया नोटिस

बैंक ने एक बयान जारी कर बताया है की सनी देओल के बंगले की नीलामी पर रोक लगा दी गई है। बैंक ने इसके पीछे तकनीकी कारणों का तर्क दिया है। बयान में कहा गया है की ई-नीलामी नोटिस को तकनीकी कारणों के चलते वापस लिया गया है।

सनी ने पिता धर्मेंद्र को बनाया था गारंटर

बता दें कि सनी देओल का यह बंगला मुंबई के जुहू में स्थित है। सनी देओल ने अपनी कंपनी ‘सनी साउंड्स देओल’ के लिए बैंक से यह कर्ज किया था। इस दौरान सनी ने अपने पिता धर्मेंद्र को गारंटर बनाया था। इस कर्ज को न चुका पाने के चलते बैंक ने रविवार को उन्हें नोटिस जारी किया था। जिसे अब वापस ले किया गया है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ram Mandir Chanda Chori

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026