Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: क्या आमिर खान से हाथ मिलाना सनी देओल के लिए रहा अनलकी, कमाई में ‘आवारापन 2’ ने दी पटखनी

Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की फिल्म ने कमाई के मामले में पहले ही दिन कुछ ऐसा किया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। जाहिर तौर पर आवारापन 2 के आगे टिके रहने के लिए काफी मेहनत करने की जरूरत है।

Batwara 1947 Box Office Collection Day 1

Photo Credit- Google Batwara 1947 Box Office Collection Day 1

Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल ने इमरान हाशमी की आवारापन 2 से तकरार कर खुद ही मुसीबत मोल लेने की गलती कर ली। क्या आवारापन 2 के साथ फिल्म को रिलीज करना उनके लिए भारी पड़ा है दरअसल बटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 देखने के बाद आपकी भी बोलती बंद हो जाएगी क्योंकि यहां जाहिर तौर पर आवारापन 2 की एक चौथाई कमाई भी सनी देओल की फिल्म नहीं कर सकी है। ऐसे में क्या आमिर खान के प्रोडक्शन में रिलीज होने वाली फिल्म सनी देओल के लिए अनलकी रही है।

Batwara 1947 Box Office Collection Day 1 देखकर फैंस रह गए हैरान

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनने वाली सनी देओल की फिल्म को आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया गया है। वहीं बटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 की बात करें तो 5.75 करोड रुपए की कमाई बताई जा रही है। यह कमाई उनके फैंस को हैरान कर देने के लिए काफी है क्योंकि हाल ही में गदर 2, बॉर्डर 2 जैसी हिट फिल्में सनी देओल की झोली में आई थी और ऐसे में महज 5.75 करोड़ की ओपनिंग वाकई शॉकिंग है।

आवारापन 2 के सामने टिक नहीं सकी बटवारा 1947

वहीं बटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 से हटकर अगर आवारापन 2 की कमाई की बात करें तो ओपनिंग दिन पर 21.50 करोड रुपए छापे गए हैं जो कहीं ना कहीं इस बात को बयां करने के लिए काफी है कि 2007 में रिलीज हुई इमरान हाशमी की आवारापन का क्रेज हर दशक के फैंस पर है। यह वजह है कि सनी देओल की फिल्म को इस कदर प्यार नहीं मिल पाया जैसी उम्मीद की गई थी क्योंकि इस बार न सिर्फ गदर 2 एक्टर बल्कि उनके साथ प्रीति जिंटा, शबाना आज़मी, करण देओल और अली फजल भी नजर आ रहे हैं।

हालांकि अभी तो सिर्फ शुरुआत है आगे यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर सनी देओल की बंटवारा 1947 कमाई में किस रिकॉर्ड को तोड़ पाती है।

Exit mobile version