---Advertisement---

Batwara 1947 Box Office Collection Day 7: एक हफ्ते भी क्यों नहीं चली सनी देओल की फिल्म? जानें फैंस के दूर होने के बड़े कारण

Batwara 1947 Box Office Collection Day 7: सनी देओल की फिल्म 'बंटावार 1947' को स्वंतत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया गया था। मेकर्स को फिल्म से काफी सारी उम्मीदें थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका बहुत ही बुरा हाल है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 21, 2026 12:05 अपराह्न

Batwara 1947 Box Office Collection Day 7
Follow Us
---Advertisement---

Batwara 1947 Box Office Collection Day 7:  ‘गदर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ की  बड़ी सफलता के बाद फैंस को सनी देओल से काफी सारी उम्मीदे थीं। उन्हें लग रहा था कि,  ‘बंटवारा 1947’ में भी उन्हें कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। यही कारण है कि, जैसे ही इसका ट्रेलर आया वैसे ही इसकी चर्चा हर तरफ होने लगी। लेकिन  14 अगस्त  2026 को रिलीज होते ही मिले-जुले रिव्यू और सुस्त ऑपनिंग ने मेकर्स का दिल तोड़ दिया। आपको बता दें, भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान की कहानी दिखाती इस  फिल्म को बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने बनाया है। वहीं, एक्टर आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में इसे बनाया गया है। लेकिन उसके बाद भी फैंस इससे दूरी बनाए हुए हैं।

Batwara 1947 Box Office Collection Day 7 कितना हुआ?

‘बंटावारा 1947’ को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है। इस फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन 1.35 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 5930 शोज से हुई है। फिल्म के कलेक्शन में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, बढ़ते दिनों के साथ इसका कलेक्शन घट रहा है। सनी देओल की बंटावार 1947 ने भारत में टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 39.87 करोड़ रुपए कर लिया है। इसके साथ ही विदेशों में ये ओवरसीज कलेक्शन 7.75 करोड़ रुपए है। बंटावारा 1947 का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 47.62 करोड़ रुपए है। इसका बजट 150 करोड़ के आस-पास है। जिसके कारण मेकर्स के सामने सबसे बड़ी समस्या अपनी लागत निकलना हो गई है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘बंटवारा 1947’ के गिरते कलेक्शन के प्रमुख कारण 

‘बंटवारा 1947’ फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और सनी देओल जैसे बड़े कलाकार हैं। सभी की एक्टिंग काफी अच्छी है लेकिन, उसके बाद भी ये फैंस और दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच नहीं पा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण इमरान खान की 14 अगस्त 2026 को इसी के साथ रिलीज हुई फिल्म आवारापन 2 है। कुछ लोगों को सनी देओल का मुस्लिम किरदार पसंद नहीं आ रहा है, उन्हें  ‘गदर’ जैसे किरदार की उम्मीद थी।। ये एक इमोशनल पीरियड फिल्म है। जो  नई   जनरेशन को अपनी तरफ आकर्षित नहीं कर पा रही है। वहीं, कुछ लोगों को इसकी स्टोरी और गानों भी पसंद नहीं आ रहे हैं। जिसके कारण फैंस इसे देखने से बच रहे हैं और इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ देखा जा सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026