---Advertisement---

Best South Movies 2023: इन हिट फिल्मों में है एंटरटेनमेंट का फुल तड़का, बॉक्स ऑफिस पर मचा हल्ला

Best South Movies 2023: पिछले कुछ समय से साउथ इंडस्ट्री काफी चर्चा में है। यह बात सच है कि बॉलीवुड फिल्में इस समय कमाल नहीं दिखा पा रही है लेकिन पैनइंडिया फिल्में और साउथ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर भी साउथ फिल्मों का ही बोलबाला है ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 2, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Best South Movies 2023
Follow Us
---Advertisement---

Best South Movies 2023: पिछले कुछ समय से साउथ इंडस्ट्री काफी चर्चा में है। यह बात सच है कि बॉलीवुड फिल्में इस समय कमाल नहीं दिखा पा रही है लेकिन पैनइंडिया फिल्में और साउथ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर भी साउथ फिल्मों का ही बोलबाला है और ऐसे में अब तक तो 2023 में कई हिट फिल्में फैंस को खूब पसंद आई है। यह बात सच है कि आने वाले समय में कई साउथ फिल्में फैंस को इंप्रेस करने के लिए तैयार है लेकिन अब तक रिलीज हुई फिल्मों की बात करें तो इसमें कई नाम शामिल है। आइए जानते हैं साउथ की कुछ हिट फिल्में।

‘थुनीवु’ को कर सकते हैं इंजॉय

इन हिट फिल्मों की बात करें तो इसमें थुनीवु को कैसे भूल सकते हैं। इस फिल्म में बैंक की रोबरी पर कहानी दिखाई गई है। यह एक क्राइम एक्शन ड्रामा है जिसकी कहानी बैंक रोबरी पर आधारित है। फिल्म की कहानी ऐसी है कि आप पूरी फिल्म को देखने के लिए एक ही जगह पर अपनी कुर्सी पर बने रहेंगे और यह जानने के लिए बेताब रहेंगे कि आखिर आगे क्या होने वाला है।

‘वरिसु’ को लेकर भी फैंस हैं काफी एक्साइटेड

रश्मिका मंदाना और विजय की यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी और यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में टॉप पर शुमार है। इतना ही नहीं इस फिल्म में रश्मिका और विजय की जोड़ी को भी लोगों ने काफी पसंद किया।

वाल्टेयर वीरय्या भी है इस हिट लिस्ट में शामिल

अगर साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की बात करें तो ‘वाल्टेयर वीरय्या’ को कैसे भूल सकते हैं। फिल्म में चिरंजीवी, रवि तेजा और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। लंबे समय के बाद भले ही चिरंजीवी ने फिल्म से वापसी की हो लेकिन उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था।

धनुष का चला था इस फिल्म में जादू

धनुष की फिल्म ‘वाथी’ भी इस लिस्ट में शामिल है। यह बात सच है कि 2023 की बेस्ट हिट फिल्मों की अगर बात करें तो इसमें धनुष की फिल्म जरूर आएगी। फिल्म की कहानी काफी इमोशनल है और यही वजह है कि यह फैंस को खूब पसंद आई थी। धनुष के साथ संयुक्ता मेनन और समुथिरकानी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

ऐश्वर्या की इस फिल्म का नाम भी है लिस्ट में शामिल

अगर साउथ की हिट फिल्मों की बात करें तो पोन्नियन सेलवन को कैसे भूल सकते हैं जिसका दूसरा पार्ट इस साल अप्रैल में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में एक बार फिर ऐश्वर्या राय कमाल दिखाने में कामयाब हुई और हिट फिल्मों की लिस्ट में यह नाम शामिल है। फिल्म में ऐश्वर्या राय से लेकर शोभिता धुलिपाला, विक्रम और तृषा कृष्णन ने अपनी अदाकारी दिखाकर फैंस को इंप्रेस किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026