---Advertisement---

Bhagyashree: परिणीति-राघव की शादी में शॉर्ट्स पहनकर इस तरह डांस करने लगी एक्ट्रेस, राजस्थानी बीट पर बनी ठुमकेश्वरी

Bhagyashree: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी से भाग्यश्री का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह राजस्थानी गाने पर ठुमके लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज वाकई काफी अलग है। यही वजह है कि यह वीडियो फिलहाल खूब सुर्खियों में है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: सितम्बर 25, 2023 7:23 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bhagyashree: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी को लेकर जश्न का माहौल देखने को मिला। उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग में दोनों एक दूसरे के हो गए वहीं पिछले दो दिनों में मेहमान काफी मस्ती करते हुए नजर आए। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बॉलीवुड की एक खूबसूरत हसीना राजस्थानी ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। फैंस वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं। जी हां, दरअसल सलमान खान की एक्ट्रेस वेडिंग में तड़का लगाती हुई दिखाई दी और यह वीडियो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

वीडियो में भाग्यश्री का अलग अंदाज

अक्सर ट्रेडिशनल लुक में कहर बरपाने वाली एक्ट्रेस का यह वीडियो हैरान करने वाली है। जी हां, हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं इसमें सलमान खान की एक्ट्रेस भाग्यश्री ठुमके लगाती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि भाग्यश्री ब्लैक शॉर्ट में कहर बरपा रही है और वह इस दौरान राजस्थानी ठुमके लगा रही है। ‘रागनीति’ की शादी में एक्ट्रेस का अलग अंदाज देखने को मिला और यहां से यह वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। ब्लैक शॉर्ट में भाग्यश्री का यह अंदाज वाकई काफी अलग है।

चर्चा में रहती हैं भाग्यश्री

गौरतलब है कि 22 सितंबर को भाग्यश्री अपने पति के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थी और वह परिणीति और राघव की शादी में शामिल होने के लिए पहुंची थी।।ऐसे में अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस और भी इंप्रेस हो गए हैं। भाग्यश्री फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से काफी चर्चा में आई थी। इस फिल्म में वह सलमान खान के अपोजिट दिखाई दी थी। हालांकि वह फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा नजर तो नहीं आई लेकिन लाइमलाइट में लगातार बनी रही। राघव परिणीति की बात करें तो वह अब शादीशुदा कपल हो चुके हैं और अब ड्रीमी वेडिंग के बाद ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Leave a Comment